🔥 TRENDING સુરતના એ.આર. મોલમાં યુવતીનો પીછો કરી અ... વડોદરા: જ્યુબિલીબાગ પાસે ડ્રેનેજ કામગી... Tamil Nadu to Disable PDS Cards If Rat... Tiruvannamalai Residents Protest Propo... Tamil Nadu Nurses Launch Hunger Strike... Monsoon Expected to Withdraw from Madh...
01 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sports

रामगढ़ पचवारा में गूंजा ‘सेवा ही धर्म

✍️ Reporter: Pradeep Kumar Sharma 🗓 01 Oct 2026, 07:54 AM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

Kuch nahi

रामगढ़ पचवारा। हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड्स राजस्थान राज्य, ब्लॉक रामगढ़ पचवारा के तत्वावधान में “स्काउट्स-गाइड्स संगठन सशक्तिकरण एवं नेतृत्व विकास” विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन आदित्य महाविद्यालय, रामगढ़ पचवारा में किया गया।

कार्यशाला का शुभारंभ नगरपालिका चेयरमैन रामगढ़ पचवारा रामफूल मीना, स्काउट ब्लॉक उपाध्यक्ष एवं भामाशाह रमेश महर, डीईओ स्काउट सोनू शर्मा, आजीवन सदस्य एवं पार्षद डॉ. नाथूलाल सैनी तथा पार्षद शंकर मीना एवं प्रधानाचार्य शम्भू दयाल मीना, प्रधानाचार्य दिनेश मिश्रा, प्रधानाचार्य पूरण मल बैरवा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

ब्लॉक सचिव नवीन शर्मा सुकार ने बताया कि कार्यशाला में ब्लॉक क्षेत्र के प्रधानाचार्य, संस्था प्रधान, स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन एवं संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने सहभागिता की। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य संगठन को अधिक प्रभावी एवं सशक्त बनाना, विद्यालय स्तर पर स्काउटिंग गतिविधियों का विस्तार करना तथा पदाधिकारियों में नेतृत्व क्षमता का विकास करना रहा।

कार्यकारिणी का विस्तार

कार्यशाला के दौरान सर्वसम्मति से ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विभिन्न दायित्वों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति/जिम्मेदारियां निर्धारित की गईं।

इसमें ब्लॉक चीफ कमिश्नर प्रधानाचार्य शंभूदयाल मीना (कल्लावास), स्काउट्स कमिश्नर प्रधानाचार्य विश्राम मीना (डूंगरपुर), गाइड्स कमिश्नर प्रधानाचार्य सीमा खींची (MGGS सिंदोली), रोवर कमिश्नर प्रधानाचार्य महेश बैरवा (अमरावाद), कब कमिश्नर प्रधानाचार्य पूरण मल बैरवा (बिछा), प्रधानाचार्य प्रतिनिधि दिनेश चंद मिश्रा (बिदरखा), महात्मा गांधी विद्यालय प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार मीना, कस्तूरबा गांधी विद्यालय प्रतिनिधि निधि गुप्ता, ट्रेनिंग इंचार्ज कमिश्नर स्काउट प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा (डोब), ट्रेनिंग इंचार्ज गाइड नीतू शर्मा, प्रोग्राम कमिश्नर प्रधानाध्यापक सूरजमल बुनकर (राणोली), संगठन कमिश्नर वासुदेव शर्मा, डेवलपमेंट कमिश्नर विजय मीना (भांवता), ब्लॉक युवा नेतृत्व कमिश्नर गनी मोहम्मद तथा विद्यालय समन्वय कमिश्नर प्रधानाचार्य महेश शर्मा (निजामपुरा) को दायित्व सौंपे गए।

इसी प्रकार सहायक कमिश्नर प्रधानाचार्य रामप्रसाद मीना, प्रधानाचार्य शंभूदयाल मीना एवं प्रधानाचार्य सीताराम मीना, व्याख्याता प्रतिनिधि मंजेश शर्मा, सह सचिव राजेश कुमार गुर्जर एवं गुमान सिंह, कोषाध्यक्ष सतीश सैन, संयुक्त सचिव शिवदयाल सिंह शेखावत, कार्यालय प्रभारी रामकेश मीना, संगठन प्रभारी ज्ञानचंद मीना, स्टोर प्रभारी नाथूलाल सैनी, स्काउट प्रभारी भरतलाल मीना तथा गाइड प्रभारी प्राची कुमारी गुप्ता को जिम्मेदारियां दी गईं।

इसके साथ ही स्काउट प्रशिक्षक रामप्रकाश जीजवादिया, गाइड प्रशिक्षक अर्चना शर्मा, UPS संस्था प्रधान प्रतिनिधि नमोनारायण मीना, PS संस्था प्रधान प्रतिनिधि किशोर कुमार सैनी, निजी विद्यालय प्रतिनिधि चंद्रमोहन मीना, स्काउट मास्टर प्रभारी रामकिशन मीना, गाइड कैप्टन प्रतिनिधि ममता मीना, रोवर लीडर प्रतिनिधि रामप्रकाश शर्मा, कब मास्टर प्रतिनिधि महेंद्र यादव, ब्लॉक शैक्षिक समन्वयक रामावतार मीना,स्काउटिंग गतिविधि संयोजक योगेश सिंह डोबर, मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार एवं लक्ष्मण बैसला, शिक्षा एवं स्काउटिंग समन्वयक मेघराज मीना, पर्यावरण प्रकोष्ठ प्रभारी दिनेश चंद शर्मा, सांस्कृतिक गतिविधि प्रभारी मोहनलाल बैरवा, डिजिटल एवं सोशल मीडिया प्रभारी पूरण सिंह चौहान तथा मीडिया एवं जनसंपर्क प्रभारी विनय शर्मा, अक्षय शर्मा एवं अनिरुद्ध शर्मा सहित अनेक पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए।

कार्यशाला में उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन को ब्लॉक स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, अधिकाधिक विद्यालयों को स्काउटिंग से जोड़ने तथा सेवा, अनुशासन, नेतृत्व एवं राष्ट्रभावना की गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
📲Get App