🔥 TRENDING Deputy CM Sunetra Pawar surveys drough... Mumbai Police to relocate 13 repeat of... Uttar Pradesh secures 810 acres in Bun... Price cuts of up to 70% announced for... UP CM Yogi attributes improved law and... Sikkim MP urges national focus on spri...
18 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
रामगढ़ में अपर जिला एवं सत्र न्यायालय का बुधवार से शुभारंभ अभिभाषक संघ की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

रामगढ़ में अपर जिला एवं सत्र न्यायालय का बुधवार से शुभारंभ अभिभाषक संघ की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

✍️ Reporter: Rohitash Kumar 🗓 02 Sep 2026, 08:30 PM 👁 181
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
रामगढ़ में अपर जिला एवं सत्र न्यायालय का बुधवार से शुभारंभ, अभिभाषक संघ की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

अभिभाषक संघ रामगढ़ की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है। रामगढ़ में अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (ADJ Court) का संचालन बुधवार से शुरू होगा। रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह के प्रयासों से न्यायालय के संचालन का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मोहित जैन ने बताया कि अलवर न्यायालय परिसर में संचालित अपर जिला एवं सत्र न्यायालय संख्या-6 के न्यायाधीश सीताराम मीणा को रामगढ़ अपर जिला एवं सत्र न्यायालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अब न्यायाधीश अलवर के साथ-साथ रामगढ़ न्यायालय का कार्य भी अतिरिक्त प्रभार के रूप में देखेंगे।
रामगढ़ में अपर जिला एवं सत्र न्यायालय की स्थापना लंबे समय से अभिभाषक संघ और क्षेत्रवासियों की प्रमुख मांग रही है। न्यायालय शुरू होने से रामगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों के अधिवक्ताओं और आमजन को न्यायिक कार्यों के लिए बार-बार अलवर जाने की आवश्यकता कम होगी। इससे क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर उच्च स्तरीय न्यायिक सुविधा उपलब्ध हो सकेगी और लोगों को समय व धन की बचत होगी।
अभिभाषक संघ रामगढ़ ने न्यायालय की सौगात मिलने पर विधायक सुखवंत सिंह का आभार जताया। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि विधायक के निरंतर प्रयासों से रामगढ़ की वर्षों पुरानी मांग अब साकार होने जा रही है। यह क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण न्यायिक उपलब्धि है।
📲Get App