🔥 TRENDING Mumbai Police to relocate 13 repeat of... Uttar Pradesh secures 810 acres in Bun... Price cuts of up to 70% announced for... UP CM Yogi attributes improved law and... Sikkim MP urges national focus on spri... Sikkim to Host Week-Long Adventure Tou...
18 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
रामगढ़ के अलावड़ा में सुने मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपए के गहने चोरी संदूक का सामान बिखरा मिला

रामगढ़ के अलावड़ा में सुने मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपए के गहने चोरी संदूक का सामान बिखरा मिला

✍️ Reporter: Rohitash Kumar 🗓 08 Oct 2026, 05:44 PM 👁 45
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अलावड़ा में सूने मकान का ताला तोड़ लाखों के गहने चोरी, संदूक का सामान बिखरा मिला
अलावड़ा में सूने मकान से लाखों के गहने चोरी

रामगढ़ थाना क्षेत्र के अलावड़ा कस्बे में चोरों ने एक दो मंजिला सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। वारदात का पता गुरुवार सुबह मकान मालकिन के दूसरी मंजिल पर जाने पर चला। चोरी की सूचना मिलने पर रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
मकान मालकिन कांता शर्मा पत्नी सेवानिवृत्त अध्यापक जगदीश शर्मा ने बताया कि सुबह जब वह मकान की दूसरी मंजिल पर पहुंचीं तो कमरे के ताले टूटे हुए मिले। अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखा सामान अस्त-व्यस्त था। बड़ी संदूक में रखा सामान भी बाहर बिखरा हुआ था। संदूक की जांच करने पर उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण गायब मिले।
मकान मालकिन के देवर विमल शर्मा के अनुसार चोर करीब चार तोला वजन का सोने का हार, छह तोला की छह चूड़ियां, करीब डेढ़ तोला की सोने की चेन, एक तोला का टीका और करीब एक तोला की नथ सहित करीब 800 ग्राम से एक किलो तक चांदी की तागड़ी और कड़े चोरी कर ले गए। परिजनों के अनुसार चोरी हुए आभूषणों की कीमत लाखों रुपए में बताई जा रही है।
मकान की निचली मंजिल पर अनाज और अन्य सामान रखा हुआ था, जबकि दूसरी मंजिल के कमरे में घरेलू उपयोग के सामान के साथ कीमती आभूषण रखे थे। वारदात के बाद चोर मौके से फरार हो गए।
मकान मालकिन कांता शर्मा ने परिजनों के साथ रामगढ़ थाने पहुंचकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। गुरुवार को पुलिस की स्पेशल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही संदिग्ध गतिविधियों और अन्य साक्ष्यों की जांच में जुटी हुई है।
थानाधिकारी अजीत बड़सरा ने बताया कि अलावड़ा में मकान में चोरी की रिपोर्ट मिली है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही चोरी की वारदात और आरोपियों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
📲Get App