🔥 TRENDING Attacks on Christian Fellowships Surge... Bomb threat emails sent to BMC office... Houthis Claim Drone Attacks on Riyadh... PM Modi Highlights Poverty Drop, Contr... PM Modi Jokes About 'Breaking News' at... Patrick and Brittany Mahomes expand KC...
13 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Defence

रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जीआरपी अलर्ट, झाँसी अनुभाग के सभी स्टेशनों पर सघन चेकिंग और पैदल गश्त

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 13 Nov 2026, 04:15 AM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पुलिस अधीक्षक रेलवे के निर्देशन में जीआरपी टीम मुस्तैद, यात्रियों की सुरक्षा को बनाया गया प्राथमिकता

झाँसी। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक रेलवे, झाँसी के निर्देशन में जीआरपी अनुभाग झाँसी के अंतर्गत आने वाले समस्त रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जीआरपी की टीमें रेलवे स्टेशनों पर लगातार सघन चेकिंग और पैदल गश्त कर रही हैं। अभियान के दौरान जीआरपी पुलिसकर्मियों द्वारा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म, ट्रेनों, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग स्थलों सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर चेकिंग की जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर समय रहते नजर रखी जा सके। जीआरपी की इस सक्रियता का उद्देश्य रेलवे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और यात्रियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। पुलिस टीम द्वारा यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर लगातार गश्त एवं निगरानी की जा रही है। रेलवे पुलिस की इस पहल से यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
📲Get App