🔥 TRENDING नोसर गांव में बोरवेल में गिरे मासूम भो... Purav Jha's Crime Thriller in Chaar Ya... 11 New Telugu Movies & Shows Now Strea... Telugu OTT Releases Set for 17-23 Oct:... Yash Explains Why Ramayana Makers High... Ramayana Film Unveils International Tr...
17 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Jobs & Career

रेलवे सुरक्षा बल की कांस्टेबल साधना सिंह को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला एक्सीलेंस अवार्ड

✍️ Reporter: Kailash Chandra Gupta 🗓 17 Oct 2026, 08:10 AM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल की महिला कांस्टेबल साधना सिंह को सितंबर 2026 में उत्कृष्ट सेवा के लिए एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्होंने एक यात्री का लगभग ₹98,000 का कीमती सामान सुरक्षित लौटाया था।

पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल की महिला कांस्टेबल श्रीमती साधना सिंह को माह सितंबर, 2026 के दौरान किए गए उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों के लिए एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया है। मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी श्री आशीष जैन ने दिनांक 16 अक्टूबर, 2026 को भारतेंदु सभागार में आयोजित एक समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल सुरक्षा अधिकारी श्री पंकज चुघ ने भी कांस्टेबल सिंह को उपहार भेंट कर प्रोत्साहित किया।

यह सम्मान कांस्टेबल साधना सिंह द्वारा दिनांक 7 सितंबर, 2026 को दिखाई गई तत्परता और ईमानदारी के लिए दिया गया है। सूचना के आधार पर, उन्होंने औड़िहार स्टेशन पर गाड़ी संख्या 09466 के एस-कोच में छूटे एक ट्रॉली बैग एवं कपड़ों के झोले को सुरक्षित उतरवाकर अपने संरक्षण में लिया था।

बाद में, यात्री श्री राजेन्द्र राय, निवासी खेतापुर, थाना कासिमाबाद, जिला गाजीपुर ने पहचान एवं टिकट सत्यापन के बाद बताया कि भीड़ के कारण उनका सामान गाजीपुर सिटी स्टेशन पर ट्रेन में छूट गया था। सामान में कपड़े, खाद्य सामग्री, आभूषण और ₹17,000 नकद सहित अन्य सामान था, जिसकी अनुमानित कीमत ₹98,000 बताई गई।

आवश्यक सत्यापन और गवाहों की उपस्थिति में सामान की जाँच कर उसे सही सलामत यात्री को दिनांक 07 सितम्बर 2026 को 15 बज कर 30 मिनट पर सुपुर्द किया गया। अपना बहुमूल्य सामान सुरक्षित पाकर यात्री श्री राजेन्द्र राय ने रेलवे सुरक्षा बल के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया और कांस्टेबल साधना सिंह के कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
📲Get App