🔥 TRENDING Two abducted by NSCN militants in Tira... J&K Government Approves ₹29.88 Crore M... Jammu & Kashmir to Notify New Resident... Earthquake Threat in Jammu & Kashmir H... ABVP, Karni Sena clash at Indore's Hol... Teachers start sit‑in at Bhopal’s Neel...
27 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
रेलवे नौकरी का झांसा, रुपये लौटाने की मांग पर धमकी; युवक की आत्महत्या मामले में मामा-मामी गिरफ्तार

रेलवे नौकरी का झांसा, रुपये लौटाने की मांग पर धमकी; युवक की आत्महत्या मामले में मामा-मामी गिरफ्तार

✍️ Reporter: Pankaj sahu 🗓 28 Jul 2026, 05:06 PM 👁 67
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र में रेलवे नौकरी दिलाने के नाम पर कथित ठगी और झूठे मामले में फंसाने की धमकी से परेशान एक 22 वर्षीय युवक की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसके मामा-मामी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने परिजनों के बयान और जांच के आधार पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण (उकसाने) का मामला दर्ज किया है। Date: 28 July 2026 Location: Bilaspur, Chhattisgarh Reported by: Pankaj Sahu Citizen Reporter | Need24 News

बिलासपुर। जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम हिरीं में रेलवे नौकरी दिलाने के नाम पर कथित ठगी और मानसिक प्रताड़ना से जुड़े आत्महत्या मामले में पुलिस ने मृतक युवक के मामा और मामी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण (उकसाने) सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, राहुल साहू (22) ने 9 मार्च 2026 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए।
जांच में परिजनों ने बताया कि रिश्तेदारी का लाभ उठाते हुए इंद्रकुमार उर्फ भवानी वैष्णव और उनकी पत्नी अंबिका वैष्णव ने राहुल को रेलवे कैंटीन में नौकरी दिलाने का भरोसा देकर रुपये लिए थे। काफी समय बीत जाने के बाद भी नौकरी नहीं लगी तो राहुल ने अपनी रकम वापस मांगी।
परिजनों के अनुसार, रुपये वापस मांगने पर आरोपी टालमटोल करते रहे। बाद में कथित रूप से राहुल को झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी गई, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। इसी तनाव के बीच उसने आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने परिजनों के बयान, उपलब्ध साक्ष्यों और जांच के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। इसके बाद आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू की गई।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई न्यायिक प्रक्रिया के अनुसार की जाएगी.
Need24 News
Ambikapur | Surguja | Chhattisgarh
📲Get App