🔥 TRENDING Odisha Probe: Why Naveen Patnaik's For... Gujarat Sees 9‑Fold Surge in Diwali To... Gujarat to Launch Four New Airports, E... અડાલજમાં AAP દ્વારા આયોજિત પ્રેમ કાર્ય... ROHL Expands Footprint with Two New Ho... एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन वे महिला सशक्...
23 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

रेलवे फाटक 93 पर ओवरब्रिज निर्माण से जाम से मिलेगी राहत केंद्रीय रेल मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 23 Nov 2026, 05:45 PM 👁 21
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
रेलवे फाटक 93 पर ओवरब्रिज निर्माण से जाम से मिलेगी राहत केंद्रीय रेल मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
खैरथल हीरालाल भूरानी

शहरवासियों को रेलवे फाटक संख्या 93 पर लगने वाले जाम से जल्द राहत मिलने की उम्मीद जगी है। यहां ओवरब्रिज निर्माण की परियोजना को विशेष रेल परियोजना घोषित कर दिया है। केंद्रीय रेल मंत्रालय की ओर से 19 अक्टूबर 2026 को इस संबंध में अधिसूचना जारी की थी।इसके बाद जयपुर रेलवे मंडल ने भी 29 अक्टूबर 2026 को अधिसूचना जारी की। भारत के राजपत्र में परियोजना के प्रकाशन के साथ ही ओवरब्रिज निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण प्रक्रिया आगे बढ़ी है।
अधिसूचना के तहत खैरथल में समपार संख्या 93 के स्थान पर ओवरब्रिज निर्माण को विशेष रेल परियोजना में शामिल किया गया है। अब रेलवे की ओर से भूमि अधिग्रहण अधिकारी की नियुक्ति किए जाने की उम्मीद है। इसके बाद परियोजना के लिए आवश्यक भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी। ओवरब्रिज बनने से ट्रेन के आवागमन के दौरान रेलवे फाटक बंद होने पर मुख्य मार्ग पर लगने वाले जाम से शहरवासियों को राहत मिलेगी। अभी फाटक बंद होते ही सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। इससे आमजन को रोजाना आवागमन में परेशानी होती है। ओवरब्रिज बनने के बाद वाहन चालकों को फाटक खुलने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वहीं एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को भी निर्बाध आवागमन की सुविधा मिल सकेगी। ओवरब्रिज परियोजना को विशेष रेल परियोजना घोषित किए जाने पर खैरथल विकास समिति ने रेलवे का आभार जताया है। समिति अध्यक्ष हीरालाल भूरानी ने इसे शहर के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि फाटक संख्या 93 पर ओवरब्रिज निर्माण खैरथल की वर्षों पुरानी मांग है।
📲Get App