🔥 TRENDING आदर्श विद्या मंदिर की बहनों ने जवानों... Congress Alleges Publisher Wanted Modi... Jim Sarbh Celebrates 39th Birthday, Re... Salvador Dali's Insight on Memory Spar... Dhruv R Jain Declares TV Faces No Iden... Bollywood star Preity Zinta savours In...
29 Aug 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

रक्षाबंधन पर राखी बंधवाने जा रहे रोहित की सड़क हादसे में मौत, नवादा में मातम

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 29 Aug 2026, 06:05 AM 👁 7
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

22 वर्षीय रोहित कुमार की शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। वह बहन से राखी बंधवाने जा रहे थे।

नवादा। कौआकोल थाना क्षेत्र के देवनगढ़ पंचायत अंतर्गत भोरमबाग गांव निवासी 22 वर्षीय रोहित कुमार की शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। रक्षाबंधन के अवसर पर बहन से राखी बंधवाने जा रहे रोहित की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ग्रामीणों के अनुसार रोहित कुमार बिहारशरीफ में रहकर जूस बेचकर अपना जीवन-यापन करता था। उसके पिता धर्मेंद्र साय और माता का पूर्व में ही निधन हो चुका था। रक्षाबंधन के अवसर पर बहन से राखी बंधवाने के लिए रोहित शुक्रवार को बिहारशरीफ से मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपनी बुआ के घर लखीसर जा रहा था।

इसी दौरान रास्ते में एक अन्य वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों की मदद से उसे आनन-फानन में बिहारशरीफ स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

रोहित की मौत की सूचना मिलते ही उसके गांव भोरमबाग में मातम पसर गया। रक्षाबंधन के दिन बहन से राखी बंधवाने जा रहे भाई की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना से ग्रामीण भी काफी मर्माहत हैं।
📲Get App