🔥 ट्रेंडिंग लुधियाना के पुरुष ने पूर्व पत्नी और उस... मिका सिंह ने स्पष्ट किया: दलेर मेहंदी... लोकमत टाइम्स ने पाकिस्तान बनाम इंग्लैं... वेटरन अभिनेत्री अनिता कंवल ने खुलासा क... राजीव सिंह का 'जेलर 2' दिन 6 पर ₹300 क... मणिपुर में तीन की मौत, विरोधियों ने दो...
20 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को सहयात्री सहित तीन दिन मुफ्त बस यात्रा की सुविधा
यात्रा

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को सहयात्री सहित तीन दिन मुफ्त बस यात्रा की सुविधा

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 27 अग. 2026, 01:17 PM 👁 83
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को सहयात्री सहित तीन दिन मुफ्त बस यात्रा की सुविधा

उरई। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना’ के शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री का उद्बोधन भी सुना। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर माताओं, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित तीन दिनों तक निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा दिए जाने की घोषणा से कार्यक्रम में मौजूद मातृशक्ति में उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं करीब 900 मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने माताओं, बहनों और बेटियों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सुविधा से जुड़ी योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई। निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा को रक्षाबंधन के अवसर पर मातृशक्ति के लिए सरकार की महत्वपूर्ण पहल बताया गया।
📲Get App