🔥 TRENDING Ludhiana Man Attacks Ex-Wife and Her M... Mika Singh Clarifies Daler Mehndi Not... Lokmat Times Releases Streaming Guide... Veteran Actress Anita Kanwal Says Fund... Rajinikanth’s 'Jailer 2' Nears ₹300 Cr... Three Killed in Manipur; Protesters Tr...
20 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
रक्षाबंधन पर महिलाओं का सफर होगा आसान, योगी सरकार ने बहनों को दी निःशुल्क बस यात्रा की सौगात
Travel

रक्षाबंधन पर महिलाओं का सफर होगा आसान, योगी सरकार ने बहनों को दी निःशुल्क बस यात्रा की सौगात

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 27 Aug 2026, 01:04 PM 👁 102
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

रक्षाबंधन पर बहनों को बड़ी सौगात, योगी सरकार ने मुफ्त बस यात्रा का किया इंतजाम

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। बहनों को अपने मायके जाने और राखी का त्योहार मनाने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। सरकार की इस पहल से महिलाएं रक्षाबंधन के दौरान बिना किराये के रोडवेज बसों में यात्रा कर सकेंगी।
निःशुल्क यात्रा की सुविधा से महिलाओं को आर्थिक राहत मिलने के साथ ही त्योहार पर अपने परिवार और भाई-बहनों तक आसानी से पहुंचने में मदद मिलेगी। योगी सरकार की इस पहल को महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता और उनके सम्मान से जोड़कर देखा जा रहा है। रक्षाबंधन के अवसर पर मिली यह सुविधा बहनों के लिए त्योहार की खुशियों को और बढ़ाने वाली है।
📲Get App