🔥 TRENDING Trump Praises US 'Very Big Victory' as... Delhi Court Arrests Indian National in... Prison Connections Aid Cybercriminal i... Karnataka MLA Says Both He and Daughte... River Swimming Video Sparks Social Med... Goan Officials Warn Against Self‑Medic...
27 Aug 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Travel

रक्षाबंधन पर महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सौगात

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 27 Aug 2026, 11:12 AM 👁 3
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की मध्य रात्रि 12 बजे तक लागू रहेगी सुविधा, महिला के साथ एक सहयात्री भी कर सकेगा निःशुल्क सफर

लखनऊ। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को बड़ी राहत दी है। शासन के निर्देश पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की सभी बसों में महिलाओं को एक सहयात्री के साथ मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी। जारी शासनादेश के अनुसार यह सुविधा 27 अगस्त 2026 की सुबह 6:00 बजे से 29 अगस्त 2026 की मध्य रात्रि 12:00 बजे तक लागू रहेगी। इस दौरान रोडवेज की सभी बसों में महिलाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। विशेष सचिव उमा द्विवेदी की ओर से जारी निर्देश में परिवहन निगम को इस व्यवस्था का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने तथा सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार के इस फैसले से रक्षाबंधन पर अपने भाई-बहनों से मिलने के लिए यात्रा करने वाली महिलाओं को बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है।
📲Get App