🔥 ट्रेंडिंग अरणाचल प्रदेश ने 100% घरों में बिजली औ... अरुणाचल की लड़की ने ‘मैं भारतीय हूँ’ व... छारी मुबारक ने अमरनाथ यात्रा से पहले श... मौसम की वजह से बंद हुए डूधपथरी अब फिर... जम्मू-कश्मीर में 14 JKAS अधिकारियों को... कैबिनेट ने नगरपालिका अधिनियम में संशोध...
22 अग. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
यात्रा

रक्षाबंधन पर बहनों की सुविधा के लिए गोरखपुर परिक्षेत्र में 850 बसों का विशेष संचालन

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 22 अग. 2026, 01:18 PM 👁 12
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

रक्षाबंधन पर बहनों की सुविधा के लिए गोरखपुर परिक्षेत्र में 850 रोडवेज बसों का विशेष संचालन

गोरखपुर। रक्षाबंधन के पर्व पर बहनों की सुविधा और सुरक्षित आवागमन को लेकर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रभावी नेतृत्व में गोरखपुर परिक्षेत्र में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 13 प्रमुख रूटों पर रोडवेज की 850 बसें संचालित की जाएंगी। इसके साथ ही 100 अतिरिक्त बसें रिजर्व रखी जाएंगी, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल अतिरिक्त सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। परिवहन निगम की ओर से बसों की मरम्मत, रूट निर्धारण और चालक-परिचालकों की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। रक्षाबंधन के दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रमुख मार्गों पर बसों के संचालन को विशेष रूप से व्यवस्थित किया गया है। गोरखपुर से देवरिया, सलेमपुर, पडरौना, वाराणसी, प्रयागराज सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त बस सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। अधिकारियों के अनुसार यात्रियों की मांग और भीड़ के आधार पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। परिवहन विभाग की इस व्यवस्था से रक्षाबंधन पर अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए यात्रा करने वाली बहनों तथा अन्य यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और बेहतर परिवहन सुविधा मिलने की उम्मीद है।
📲Get App