🔥 TRENDING આમ આદમી પાર્ટી દ્વારા ભરૂચ કલેક્ટરને આ... Rajasthan Police Blocks 15,000 Numbers... Rajasthan Launches e-Pathshala for Cla... IMD Warns of Heavy Rain and Thundersto... Katrina Kaif Reveals Mother’s Journey... Tamil Nadu POCSO Closure Report Access...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

राकेश टिकैत ने ललितपुर में किसानों की समस्याएं सुनीं, बजाज पावर प्लांट पर साधा निशाना

✍️ Reporter: Pranav gaur 🗓 28 Sep 2026, 02:54 PM 👁 7
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने ब्लॉक बिरधा के ग्राम पंचायत तेरा में किसानों की समस्याओं को सुना। उन्होंने विशेष रूप से भूमिधर भूमि और बजाज पावर प्लांट से संबंधित मुद्दों पर जिला प्रशासन और प्लांट प्रबंधन से कार्रवाई की मांग की।

ब्लॉक बिरधा के ग्राम पंचायत तेरा में भारतीय किसान यूनियन की एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत मुख्य अतिथि थे और राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादोंन ने अध्यक्षता की। इस गोष्ठी में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। राकेश टिकैत ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की जिमिनतीन की भूमि को भूमिधर करने का आदेश जारी किया गया है, लेकिन जनपद ललितपुर के अधिकारियों द्वारा इस दिशा में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे किसानों को परेशानी हो रही है। उन्होंने जिला प्रशासन से इस जमीन को तत्काल भूमिधर घोषित करने का अनुरोध किया।

राकेश टिकैत ने बजाज पावर प्लांट के अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि प्लांट से निकलने वाली राख का सही निस्तारण नहीं किया जा रहा है। साथ ही, प्लांट से चलने वाले वाहनों के कारण ललितपुर-केलकुआ मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने प्लांट प्रबंधन से इन समस्याओं का शीघ्र समाधान करने और सरकार से इस सड़क को फोरलेन बनाने के लिए पत्र लिखने की मांग की। टिकैत ने चेतावनी दी कि यदि इन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो प्रदेशव्यापी आंदोलन पवार प्लांट चिंगलौवा में किया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादोंन ने किसानों को अच्छी खेती करने, सरकारी योजनाओं और बीजों का लाभ उठाने की सलाह दी। उन्होंने नशा व्यसनों से दूर रहने और बच्चों को इनसे बचाए रखने पर भी जोर दिया। किसान नेता पहाड़ सिंह भगत जी ने क्षेत्र के किसानों को बीमा का पूरा लाभ न मिलने का मुद्दा उठाया और कहा कि यदि इस बार पूरा बीमा नहीं दिया गया तो आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह, अशोक कुमार, आशीष चौधरी, कीरत बाबा, भगवत सिंह बैंस, पहाड़ सिंह भगत जी, लाखन सिंह पटेल, राजपाल सिंह यादव सहित कई अन्य अतिथि और किसान नेता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भगवत सिंह बैंस तेरा ने किया और आभार महेंद्र सिंह यादव ने व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में हरिकृष्ण यादव, शैलेंद्र सिंह, ठाकुर शेर सिंह, राम सिंह, सोनू राजा, राजेश सिंह गोर, प्रतिपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, हरनाम सिंह, फूल सिंह यादव, मेघराज सिंह, जालम भैयालाल, डब्लू कुशवाहा, पूरन, सूरज, मेघराज विश्वकर्मा, गजराज, राहुल देव, भगवानदास, रतन, राजू नामदेव, मुकेश प्रजापति, हरदास, विजय पाल, सेंदपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सुन्ना लाल, रजक, तुलई अहिरवार, निरंन बरार आदि ने प्रमुख भूमिका निभाई।
📲Get App