🔥 ट्रेंडिंग सेनसेक्स में 400 अंक गिरावट, ऑटो व धात... भरतपुर में 13 साल की नाबालिग पर सामूहि... হাওড়া জেলার বাগনানের ১৬ নম্বর জাতীয়... India head coach Gautam Gambhir to enf... चेलक गांव के दो घरों में चोरी, राशि व... Pakistan Eliminated from World Champio...
07 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने सेवा ज्योति यात्रा' को मशाल और हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

✍️ रिपोर्टर: Sandeep Kumar 🗓 07 अक्टू. 2026, 01:42 PM 👁 13
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

टाउन हॉल देवरिया में 'विकसित भारत संकल्प सभा' होगी, जिसे प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कॉल से संबोधित करेंगे।

सलेमपुर, देवरिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर सलेमपुर से 'सेवा ज्योति यात्रा' निकाली गई। बुधवार को राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने मशाल और हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया।यह यात्रा देवरिया के टाउन हॉल के लिए निकली, जहां जिले की अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से आई यात्राएं मिलेंगी। इसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।टाउन हॉल में 'विकसित भारत संकल्प सभा' होगी, जिसे प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कॉल से संबोधित करेंगे। इस सभा में उनके 25 साल के सार्वजनिक जीवन और विकास कार्यों पर बात होगी।राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने बताया कि यह यात्रा सेवा, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प को लोगों तक पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है।
📲Get App