🔥 TRENDING Husband Slays Wife and Lover with Axe... Shubman Gill Endorses Rishabh Pant Ahe... Union Bank warns wholesale inflation r... US Tightens Export Rules on AI Chips t... BM Sandeep appointed as fourth AICC in... ଆଜିର ଝାରସୁଗୁଡା ଖବର - *17 ନଭେମ୍ବର 2026,...
17 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

राजधानी पटना से सटे गोपालपुर थाना क्षेत्र स्थित बैरिया चक में आगत चोरों ने किया 37लाख कि चोरी

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 17 Nov 2026, 10:04 AM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पटना से सटे गोपालपुर थाना क्षेत्र के बैरिया चक स्थित एक बंद घर का ताला तोड़ कर अज्ञात चोरों ने किया 37लाख कि चोरी पुलिस मामले कि छानबीन करने में जुटी

पटना से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

छठ घाट पर अर्घ्य देने गया था शिक्षक का परिवार, पीछे से 37 लाख की चोरी
डेढ़ घंटे में चोरों ने दो मंजिला मकान को खंगाला, 35 लाख के सोने के जेवर और दो लाख नकद उड़ाए

सीसीटीवी में सफेद कार कैद, सात चोरों के शामिल होने की आशंका; स्थानीय लाइनर की भूमिका की भी
जांच किया जा रहा है।
गोपालपुर थाना क्षेत्र के चक बैरिया में सोमवार की सुबह छठ महापर्व के दौरान चोरी की बड़ी वारदात हुई। उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए शिक्षक सिद्धार्थ का पूरा परिवार बैरिया सूर्य मंदिर घाट गया था। इसी दौरान चोरों ने बंद दो मंजिला मकान को निशाना बनाया और महज डेढ़ घंटे में करीब 35 लाख रुपये के सोने के जेवरात और दो लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि चोरों ने घर में रखे चांदी के जेवरात और बर्तनों को हाथ तक नहीं लगाया।

शिक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि सोमवार की सुबह दोनों भाइयों के परिवार के सदस्य मकान की पहली और दूसरी मंजिल के छह कमरों में ताला लगाकर छठ घाट पर अर्घ्य देने गए थे। चोरों ने इसी दौरान मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। इसके बाद छह कमरों में रखी सात गोदरेज अलमारियों के लॉक तोड़ दिए। चोरों ने अलमारियों के अलावा दीवान, पलंग, पेटियों और बक्सों को भी खंगाला। सोने के गहनों के खाली डिब्बे कमरों में छोड़ दिए और जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए।

अर्घ्य देकर परिवार के सदस्य घर लौटे तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। अंदर सभी कमरों का सामान बिखरा पड़ा था। महिलाओं के गहने गायब देखकर घर में चीख-पुकार मच गई। चोरी गए जेवरात में दोनों भाइयों की पत्नियों, बहुओं और मां के गहने शामिल हैं। परिवार के सदस्य अरुण सिंह ने बताया कि उनकी मां रेणु सिंह और पत्नी कुमारी पूनम देवी ने छठ व्रत किया था। अरुण एक मीडिया कंपनी में सेल्स मैनेजर हैं, जबकि उनके भाई धर्मेंद्र केंद्रीय विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं। परिवार के अन्य सदस्य भी शिक्षक और इंजीनियर हैं। पर्व के उत्साह के बीच हुई इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है।

सीसीटीवी फुटेज में दिखी सफेद कार, सात चोरों की आशंका

घटना के बाद पुलिस आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज खंगाल रही है। बगल के एक मकान में लगे कैमरे के फुटेज में सफेद रंग की कार और कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दे रहे हैं। आशंका है कि चोरी की वारदात में करीब सात लोग शामिल थे। इनमें कुछ लोग घर के दाएं और बाएं खड़े होकर निगरानी कर रहे थे और लाइनर की भूमिका निभा रहे थे। पुलिस स्थानीय लाइनर की संलिप्तता समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है। हालांकि, अब तक किसी संदिग्ध की पहचान नहीं हो सकी है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। साक्ष्य जुटाने के लिए डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
📲Get App