🔥 TRENDING BJP Secures Multiple Seats in West Ben... Ruling Party Sweeps Tamil Nadu and Pud... Karthik named Tamil Nadu Home Secretar... Madhya Pradesh High Court division ben... Congress MP Angomcha Bimol Akoijam Rem... Patwaris Resist Free Land Registration...
10 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
राजधानी पटना के बायपास थाना क्षेत्र स्थित हरभजन वेयर हाउस में ब्रांड प्रोडक्शन और बायपास थाना कि पुलिस ने किया छापेमारी
Crime

राजधानी पटना के बायपास थाना क्षेत्र स्थित हरभजन वेयर हाउस में ब्रांड प्रोडक्शन और बायपास थाना कि पुलिस ने किया छापेमारी

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 09 Aug 2026, 07:18 PM 👁 82
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बायपास थाना क्षेत्र स्थित रामभजनवेयर हाउस में गुप्त सुचना पर जिंदल कंपनी के डुप्लीकेट रॉड, करकट और शेड को बरामद किया, इस मौके पर बायपास थाना कि पुलिस,मजिस्ट्रेट और ब्रांड प्रोडक्शन कंपनी के डायरेक्टर मुस्तफा हुसैन उपस्थित थे

बायपास थाना क्षेत्र में जिंदल कंपनी के डुप्लीकेट सेड का आरोप, रामभजन वेयर हाउस में बड़ी रेड


पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। रामभजन वेयर हाउस में ब्रांड प्रोडक्शन की टीम ने बाईपास थाना पुलिस और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बड़ी छापेमारी की। बताया जा रहा है कि टीम को सूचना मिली थी कि वेयर हाउस में जिंदल कंपनी के ब्रांड नाम से डुप्लीकेट सेड तैयार किए जा रहे हैं।
छापेमारी के दौरान टीम ने वेयर हाउस से कई करकट के सेड जब्त किए हैं। बरामद सामान को कब्जे में लेकर उसकी जांच की जा रही है। कार्रवाई के दौरान बाईपास थाना की पुलिस, मजिस्ट्रेट और ब्रांड प्रोडक्शन की टीम मौके पर मौजूद रही। ब्रांड प्रोडक्शन के डायरेक्टर मुस्तफा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। उनके अनुसार, छापेमारी के दौरान जिंदल कंपनी के ब्रांड से जुड़े सेड बरामद किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि बरामद सामग्री प्रथम दृष्टया जिंदल ब्रांड के डुप्लीकेट सेड होने की आशंका है और *इसकी कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही* है। वहीं, बाईपास थाना पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।
📲Get App