🔥 TRENDING 28 Die in Tanzania Bus Fire After Coll... खरगोन कलेक्टर ने बलकवाड़ा में नवनिर्मि... Celebrity Couples Virat-Anushka, Priya... Syed Saddiq and Bella Astillah's Weddi... मुजफ्फरपुर के सरमसपुर हनुमान मंदिर के... Kushitha Kallapu Shows Effortless Glam...
10 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल का कहना है कि 181 प्रति जनता की शिकायतों का निवारण जल्दी से जल्दी किया जाए

✍️ Reporter: Mohammad Jakir Khan 🗓 10 Oct 2026, 09:52 AM 👁 6
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल खुद 181 टोल फ्री नंबर प्रति बैठक शिक्षक-कार्यकर्ताओं से बैचिट की

जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान और प्रत्येक नागरिक को समयबद्ध राहत उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

आज सचिवालय स्थित राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन-181 केंद्र का औचक निरीक्षण कर शिकायत प्रबंधन एवं निस्तारण व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान परिवादियों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों की नियमित निगरानी और निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

आमजन की समस्याओं का समाधान, प्रशासनिक जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। हमारा प्रयास है कि राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन-181 प्रत्येक नागरिक की शिकायत के समाधान का त्वरित माध्यम बने तथा आमजन को समयबद्ध राहत मिल सके।
📲Get App