🔥 TRENDING 20 लाख से बढ़कर 30 लाख से अधिक पहुंच ग... બાબરા તાલુકાના ફુલઝર ગામમાં ફરી સિંહો... J&K Lieutenant Governor Urges Youth Ta... New Ministers to be Sworn In at Jammu... Ghulam Nabi Azad Counters Farooq Abdul... ગોધરા તાલુકાના ચંચલાવના નવ યુવક મંડળ દ...
25 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

राजस्थान के 14 जिलों की 80 तहसीलों में अकाल घोषितः औसत से कम बारिश के कारण फसलें बर्बाद; जानें- कौनस े इलाके सूखाग्रस्त घोषित हुए

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 25 Oct 2026, 10:58 PM 👁 6
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
राजस्थान मे ं इस साल मानसून की बेरुखी और औसत से काफी कम बारिश के कारण अकाल के हालात पैदा हो गए हैं। फसलों की खराब स्थिति और पानी की कमी को देखते हुए जोधपुर, बांसवाड़ा और जालोर समेत 14 जिलों की कुल 80 तहसीलों को 'गंभीर एवं मध्यम सूखाग्रस्त' घोषित किया गया है।

इनम ें जोधपुर जिले की 12 तहसीलें, जालोर की 10, बाड़मेर

की 10, बालोतरा की 9, पाली की 8, डूंगरपुर की 7, जैसलमेर की 7, फलोदी की 7, बांसवाड़ा की 3, ब्यावर की 2, चूरू की 2, बीकानेर की 2, नागौर की 1 और सिरोही की 1 तहसील शामिल है। राज्य सरकार ने रविवार को इसकी अधिसूचना जारी की।

मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने बताया- प्रदेश के कई हिस्सों में अकाल के हालात हैं, ऐस े में सरकार ने संवेदना दिखाते हुए यह फैसला लिया है। प्रभावित तहसीलों में पशुओं के लिए सरकार की ओर से चारा डिपो खोले जाएंग े और हरसंभव मदद की जाएगी।
📲Get App