🔥 ट्रेंडिंग सुदरासन के सरपंच कॉमरेड भगीरथ जी यादव... भोपाल कलेक्ट्रेट के बाहर पटवारियों का... निवाड़ी कलां में ऑटो ने दो राहगीरों को... धुरंधर 2 के साउंडट्रैक को ग्रैमी के नौ... धुर्धर 2 का साउंडट्रैक ग्रैमी अवॉर्ड्स... ब्रिटनी स्पीयर्स ने जारी किया नया गाना...
10 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

राजस्थान हाउसिंग बोर्ड द्वार जयपुर के इंदिरा गांधी नगर क्षेत्र में मास्टर प्लान के तहत प्रभावित गंगा मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया गया

✍️ रिपोर्टर: Mohammad Jakir Khan 🗓 10 अक्टू. 2026, 09:44 AM 👁 14
यहाँ देखें: 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पूर्णवास योजना के तहत पत्र प्रभावियों को सेक्टर पंच में पूर्ण वास उपलब्ध कराने का प्रावधान भी बताया गया है

संवाददाता जाकिर खान, जयपुर
स्थान... कुंदनपुरा जगतपुरा
जयपुर: इंदिरा गांधी नगर में मास्टर प्लान के तहत गंगा मार्ग से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, 25 अवैध स्ट्रक्चर ध्वस्त

जयपुर। राजस्थान हाउसिंग बोर्ड द्वारा जयपुर के इंदिरा गांधी नगर क्षेत्र में मास्टर प्लान के तहत प्रस्तावित गंगा मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए कार्रवाई की गई। हाईकोर्ट की डबल बेंच के आदेशों की पालना में की गई इस कार्रवाई के दौरान सड़क सीमा में आ रहे 25 अवैध स्ट्रक्चर हटाए गए।

गंगा मार्ग इंदिरा गांधी नगर की मास्टर प्लान सड़क है, जिसे भविष्य में विकसित किया जाना प्रस्तावित है। सड़क के विकास और नियोजित शहरी व्यवस्था को सुचारू बनाने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार, इससे पहले भी करीब दो वर्ष पूर्व इसी स्थान से लगभग 60 स्ट्रक्चर हटाए गए थे। वहीं, पुनर्वास योजना के तहत पात्र प्रभावितों को सेक्टर-5 में पुनर्वास उपलब्ध कराने का प्रावधान भी बताया गया है।

मास्टर प्लान की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कर विकसित करना शहर के आधारभूत ढांचे और यातायात व्यवस्था की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्रवाई के बाद अब गंगा मार्ग के विकास कार्य को आगे बढ़ाने की दिशा में रास्ता साफ होने की उम्मीद है।
📲Get App