🔥 TRENDING Dc srinagar inspects progress of few s... जिले में 49 ग्रामीण आशा कार्यकर्ता के... Cyclone Murasu Downgrades to Depressio... Cyclone Murasu Set to Strike Andhra Pr... सफाई अभियान Gujarat CM Bhupendra Patel Commences T...
04 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

राजपुर बड़ा में बवाल के बाद पुलिस का सख्त पहरा,

✍️ Reporter: Dinesh Kumar Sam 🗓 01 Nov 2026, 12:56 PM 👁 45
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अलवर/राजगढ़। राजगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत राजपुर बड़ा में सरपंच पद के चुनाव की मतगणना में कथित फर्जीवाड़े को लेकर हुए विवाद और उसके बाद पुलिस पर पथराव की घटना के बाद गांव में पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। हालात पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। वहीं पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी लगातार घटनास्थल का जायजा लेकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

मौके पर एएसपी ग्रामीण डॉ. प्रियंका रघुवंशी और एसडीएम सीमा मीना पहुंचीं। दोनों अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हालात की जानकारी ली। घटना के दौरान क्षतिग्रस्त हुए वाहनों को पुलिस अपने कब्जे में ले रही है। इसके साथ ही पुलिस की अलग-अलग टीमें क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही हैं, ताकि किसी प्रकार की दोबारा अप्रिय स्थिति पैदा नहीं हो।

पुलिस पर पथराव करने वाले उपद्रवियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। संदिग्ध आरोपियों की तलाश में अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी जा रही है। आरोपियों से संबंधित वाहनों को भी जब्त किया गया है।

चुनावी मतगणना में गड़बड़ी के आरोपों से शुरू हुआ विवाद अब पुलिस और प्रशासन के लिए कानून-व्यवस्था की चुनौती बन गया है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर रखे हुए है और उपद्रव में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
📲Get App