🔥 TRENDING Mega Rally for Rani Pension Planned in... નવસારી જિલ્લામાં વાર્ષિક ઇન્સ્પેક્શન દ... Dhamma Awareness Yatra Chariot Receive... Noor Alam ke saath photo lekar ho rahi... कारेगाव हत्याकांडाचा पर्दाफाश; ५ आरोपी... Hyderabad Zoo unveils upgraded animal...
07 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

रजौली टोल प्लाजा के पास ट्रक से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद, दो धंधेबाज गिरफ्तार

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 06 Oct 2026, 11:34 PM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक टाटा ट्रक से 162 बोतल अंग्रेजी शराब और 240 केन बीयर बरामद की। इस दौरान दो शराब व्यापारियों को गिरफ्तार कर ट्रक जब्त किया गया।

नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक टाटा ट्रक से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की है। इस दौरान टीम ने दो शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार करते हुए ट्रक को भी जब्त कर लिया।

उत्पाद निरीक्षक अमृत कुमार गुप्ता ने बताया कि मद्यनिषेध एवं उत्पाद नियंत्रण ब्यूरो, पटना से प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर टोल प्लाजा के समीप वाहन जांच की गई। जांच के दौरान टाटा ट्रक संख्या BR-21GB-1300 से विभिन्न ब्रांडों की 162 बोतल अंग्रेजी शराब एवं 240 केन बीयर बरामद की गई।

मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नालंदा जिले के हरनौत थाना क्षेत्र के पोरई गांव निवासी स्वर्गीय रामप्रीत यादव के पुत्र साधु कुमार एवं बाल्मीकि यादव के पुत्र राहुल कुमार के रूप में की गई है। जब्त ट्रक को रजौली चेकपोस्ट के पास खड़ा कराया गया है।

उत्पाद विभाग द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद दोनों का अनुमंडलीय अस्पताल रजौली में स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
📲Get App