🔥 TRENDING சேலத்தில் கொட்டிய கனமழையால் சாலைகளில்... ਮਾਨਸਾ ਮੋਰਚਾ ਤੇ ਸਰਕਾਰ, ਸਹਿਮਤ ..... Two Army Troops Killed When Truck Fall... Ranveer Singh's 'Ramayana Vs Dhurandha... Surabhi Das Pays Tribute at Maa Kamakh... Koffee With Karan 9: Kareena & Saif Ep...
05 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

राजाखेड़ा में चंबल लिफ्ट परियोजनाओं को लेकर लोगों ने सौंपा ज्ञापन,

✍️ Reporter: Jaypal Singh 🗓 29 Oct 2026, 08:30 PM 👁 47
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

राजाखेड़ा में चंबल लिफ्ट परियोजनाओं को लेकर लोगों ने सौंपा ज्ञापन,

राजाखेड़ा में चंबल लिफ्ट परियोजनाओं को लेकर लोगों ने सौंपा ज्ञापन,

धौलपुर जिले के राजाखेड़ा क्षेत्र में चंबल लिफ्ट परियोजना को शीघ्र पूरा कर प्रत्येक गांव एवं प्रत्येक खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाने और परियोजना में हो रही देरी के कारणों को सार्वजनिक करने के संबंध में युवाओं ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। युवाओं ने ज्ञापन में मांग की है कि परियोजना में देरी के कारणों को सार्वजनिक किया जाए, परियोजना पूर्ण करने की समय सीमा घोषित हो, हर गांव और हर खेत तक पानी पहुंचाने की योजना बने, अंतिम छोर के किसानों को भी प्राथमिकता मिले, परियोजना के बजट और कार्यों की स्थिति स्पष्ट हो, किसानों एवं युवाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हो, जिम्मेदार अधिकारियों की जवाब देही तय हो इसी के साथ नियमित प्रगति रिपोर्ट जारी की जाए। युवाओं ने मांग की है कि चंबल लिफ्ट परियोजना केवल कागजों और घोषणाओं तक सीमित ना रहे बल्कि धरातल पर ऐसी व्यवस्था बने जिस क्षेत्र के किसानों को वास्तविक लाभ मिल सके। पानी की उपलब्धता किसानों के भविष्य, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और आने वाली पीढियों के विकास से जुड़ा विषय है, इसलिए इस गंभीर विषय पर व्यक्तिगत संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक दिशा निर्देश जारी जाए तथा परियोजना की प्रगति और किसानों तक पानी पहुंचाने की समय सीमा के संबंध में स्पष्ट जवाब उपलब्ध कराया जाए।
📲Get App