🔥 ट्रेंडिंग चंदवा में पेट्रोल पंप पर गोलीबारी, कर्... Headlines Composer Anirudh Ravichander and Kavya... आज पाँच फीडरों की बिजली बंद रहेगी थारू ने बीजेपी से राहुल गांधी को गंभीर... मद्रास हाई कोर्ट ने राजस्थान के व्यक्त...
24 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

राजाखेड़ा में भीषण सड़क दुर्घटना,

✍️ रिपोर्टर: Jaypal Singh 🗓 24 अक्टू. 2026, 08:50 AM 👁 22
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

राजाखेड़ा में हुआ सड़क हादसा दो लोगों की मौत

राजाखेड़ा में भीषण सड़क दुर्घटना, खेत में पलटी फोर व्हीलर
दो युवकों की दर्दनाक मौत
धौलपुर। धौलपुर जिले के राजाखेड़ा थाना क्षेत्र में गांव गढ़ी आछेलाल से महुआन का पुरा के बीच सड़क पर शुक्रवार रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। दुर्घटना में फोर व्हीलर गाड़ी सड़क किनारे खेत में पलटी मिली, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई।
एक युवक का शव गाड़ी के पास खेत में पड़ा मिला, जबकि दूसरे युवक का शव गाड़ी की ड्राइवर सीट पर बुरी तरह फंसा हुआ था। सूचना मिलते ही राजाखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर राजाखेड़ा स्थित शहीद राघवेंद्र सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवा दिया।
मृतकों की पहचान गांव दिघी निवासी भूपेंद्र (38) और गढ़ी आछेलाल निवासी राजकुमार (40) के रूप में हुई है। राजकुमार शादीशुदा थे और उनके दो बेटियां तथा एक बेटा है। भूपेंद्र भी शादीशुदा थे और उनके करीब पांच साल का एक बच्चा है।
घटना की सूचना से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है। दुर्घटना कैसे और क्यों हुई, इसकी जांच पुलिस कर रही है।
📲Get App