🔥 ट्रेंडिंग श्री सुजाननाथ जी महाराज की 780वां समा... ભરૂચ કલેક્ટર કચેરી ખાતે શિક્ષકો દ્વારા... ఆదిలాబాద్ కలెక్టరేట్ వద్ద ఉద్రిక్తత...... ಜೇಸಿಐ ಸುಳ್ಯ ಪಯಸ್ವಿನಿ ಘಟಕಕ್ಕೆ ಅರೋಹಣ ತರಬ... द पेराडाइस का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन दिन... टिकट बुकिंग ऐप ने यश के फ़िल्मों 'टॉक्...
28 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कंप्यूटर कक्ष में तोड़फोड़

✍️ रिपोर्टर: Jitendra Sharma 🗓 28 सित. 2026, 11:05 AM 👁 22
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

डिगरना ग्राम के सरकारी संपत्ति को बनाया निशाना पुलिस जांच में जुटी

डिगरना ग्राम स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बने कंप्यूटर कक्ष में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। स्कूल में बच्चों के अध्ययन एवं शैक्षणिक गतिविधियों के लिए सरकार की ओर से उपलब्ध कराई गई एलईडी टीवी, कंप्यूटर मॉनिटर तथा विद्यार्थियों के बैठने के लिए रखी गई कुर्सियों सहित अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया गया घटना की जानकारी मिलने पर विद्यालय प्रशासन एवं ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। सरकारी शिक्षण संस्थान में हुई इस तोड़फोड़ से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होगी। ग्रामीणों ने विद्यालय की सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है मामले की सूचना मिलने के बाद आनंदपुर कालू पुलिस थाना पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस द्वारा घटनास्थल का जायजा लेकर तोड़फोड़ करने वाले अज्ञात व्यक्तियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के संबंध में जांच पूरी होने के बाद ही नुकसान एवं जिम्मेदार व्यक्तियों के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
📲Get App