🔥 TRENDING Karnataka BJP calls police stations 'C... Congress, BJP Spar Over Form 7 in Karn... Pilot training aircraft makes emergenc... India vs West Indies First T20 Scoreca... Bhuvneshwar Kumar Returns to India T20... सरपंच पद के उम्मीदवार सरवन सिंह ने वरा...
07 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

राजगढ़ के 10 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी DG’s Commendation Roll & Disc से सम्मानित

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 01 Oct 2026, 05:17 PM 👁 26
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी सूची में राजगढ़ जिले के 10 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों का DG’s Commendation Roll & Disc (DGCR) हेतु चयन किया गया है। इसमें पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती रुचिवर्धन मिश्र भी शामिल हैं।

मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा प्रतिष्ठित DG’s Commendation Roll & Disc (DGCR) के लिए जारी सूची में राजगढ़ जिले के 10 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों का चयन हुआ है। यह उपलब्धि राजगढ़ पुलिस परिवार के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है। इसी क्रम में, ग्रामीण जोन, भोपाल की पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती रुचिवर्धन मिश्र को भी DGCR से सम्मानित किया गया है।

DGCR पदक हेतु चयनित राजगढ़ जिले के अधिकारी एवं कर्मचारियों में निरीक्षक श्री शिवराज सिंह चौहान (थाना ब्यावरा), उप निरीक्षक श्री राहुल रघुवंशी (थाना सारंगपुर), उप निरीक्षक श्री अनिल राहोरिया (थाना सुठालिया), उप निरीक्षक श्री प्रवीण जाट (थाना ब्यावरा देहात), उप निरीक्षक श्री जसवंत गोठरिया (प्रभारी - फिंगर प्रिंट शाखा), उप निरीक्षक श्री जितेन्द्र अजनारे (प्रभारी - साइबर सेल), सहायक उप निरीक्षक श्री गुलाबचंद धाकड़ (थाना ब्यावरा देहात), प्रधान आरक्षक क्रमांक 252 श्री शशांक यादव (साइबर सेल), प्रधान आरक्षक क्रमांक 643 श्री केशव सिंह (थाना नरसिंहगढ़) और प्रधान आरक्षक क्रमांक 458 श्री दीपक यादव (साइबर सेल) शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अमित तोलानी (IPS) ने सभी चयनित अधिकारी एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान उनकी कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट कार्य, अनुशासन और समर्पण का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि यह व्यक्तिगत उपलब्धि के साथ-साथ सम्पूर्ण जिला राजगढ़ पुलिस के लिए प्रेरणा और गौरव का विषय है।

DG’s Commendation Roll & Disc (DGCR) के लिए चयनित होना राजगढ़ पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा कर्तव्य के प्रति दिखाई गई निष्ठा, अनुशासन और उत्कृष्ट सेवाओं का एक महत्वपूर्ण सम्मान है। यह उपलब्धि जिले के अन्य पुलिसकर्मियों को भी पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित करेगी।
📲Get App