🔥 TRENDING Mid-Day’s ‘For the Love of Nagaland’ f... Four Seriously Injured in Auto-Ricksha... ગટર માં પડેલી બાળકીને બચાવવા કોઈ આગળ આ... दरभंगा: गोपालपुर ऑर्थुआ गांव में सड़क... નડિયાદ રેલવે સ્ટેશન લૂંટ: વિરમગામ પોલી... અમદાવાદ: અમરાઈવાડીમાં ૨૪ વર્ષીય યુવકનુ...
11 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Health

राजगढ़: भाजपा विधायक की कार की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, बेटा घायल

✍️ Reporter: Ishwar Singh 🗓 11 Oct 2026, 10:12 AM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

राजगढ़ जिले के कुरावर में शनिवार सुबह भाजपा विधायक अमर सिंह यादव की फॉर्च्यूनर कार की चपेट में आने से एक बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उनका 11 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

राजगढ़ जिले के कुरावर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दुखद सड़क हादसा हुआ। भोपाल से राजगढ़ लौट रहे भाजपा विधायक अमर सिंह यादव की फॉर्च्यूनर कार (MP 04 WC 0111) ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार राघवेंद्र विश्वकर्मा (42 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल राघवेंद्र विश्वकर्मा को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी दुखद मृत्यु हो गई। वहीं, हादसे में बाइक पर सवार राघवेंद्र विश्वकर्मा का 11 वर्षीय बेटा लक्ष्य विश्वकर्मा भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। लक्ष्य को बेहतर उपचार के लिए आगे रेफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
📲Get App