🔥 TRENDING Ironman 70.3 Goa Triathlon Live‑Stream... Punjab CM Announces ₹1,291 Crore to be... Punjab Agriculture University Hosts In... Khagaria duo clinch rugby gold at 70th... Food Department Raids Burhanpur Dairy... UPSC Aspirant Found Hanged in Indore H...
01 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sarkari Yojana

रोहतास जिला में बंद पड़े पत्थर उद्योग को फिर से शुरू करने कि कवायद शुरू

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 01 Nov 2026, 02:59 PM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

रोहतास में बंद पड़े पत्थर उद्योग को शुरू करने कि कवायद अंतिम चरण में

रोहतास से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

रोहतास जिला में बंद पड़े पत्थर उद्योग को फिर से शुरू करने की कवायद अंतिम चरण पर है। पहले ही जहां पहाड़ी के गायघाट तथा गिजबाही में पत्थर खनन के लिए निविदा निकाल दी गई है। जिसके लिए 20 नवंबर तक तिथि भी निश्चित है। लेकिन रोहतास के जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा का कहना है कि पत्थर खनन के लिए दो अन्य ब्लॉक करबंदिया तथा गिजवाही-2 के लिए भी जल्द ही निविदा निकालने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। साथ ही करबंदिया ब्लॉक काफी बड़ा है, ऐसे में इसके अलग-अलग कई टुकड़े कर निविदा निकालने की योजना है। जिस पर अमल करने के लिए एक अनुमंडल स्तरीय कमेटी भी बना दी गई है, जो जल्द ही रिपोर्ट देगी। इसके साथ ही रोहतास जिला में बंद पड़े पत्थर उद्योग एक बार फिर शुरू होने की संभावना नजर आने लगी है। खनन विभाग के अधिकारियों के साथ डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने करबंदिया पहाड़ी इलाके में जाकर स्थल का जायजा भी लिया।

बाईट -- दीपक कुमार मिश्रा (जिलाधिकारी) रोहतास।
📲Get App