🔥 TRENDING Thrissur-ൽ AlYF യുവതീ സബ് കമ്മിറ്റി തൃ... ମାଲକାନଗିରିକୁ ମରୁଡ଼ି ଜିଲା ଘୋଷଣା ଦାବିକଲା... आदिवासी भागातील प्राथमिक शिक्षकांना मो... आरोप है कि ठेकेदार का फरवरी से 10 लाख... PACS Union Members Strike Over Unmet D... Gadkari Announces 1.5‑Hour Delhi‑Harid...
28 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

रोहतास जिला के दरिगांव थाना क्षेत्र में एक महिला कि प्रेम प्रसंग में हुई हत्या मामले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 28 Oct 2026, 08:12 PM 👁 5
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

रोहतास जिला के दरिगांव थाना क्षेत्र में एक विवाहित महिला कि प्रेम प्रसंग में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया

रोहताश से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
रोहतास जिला के दरीगांव से है। जहां एक विवाहित महिला की प्रेमप्रेम प्रसंग में हुई हत्या मामले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम रवि पाल है। बताया जाता है कि दरीगांव के बेल्हारी की रहने वाली नीलू पटेल विवाहित महिला थी तथा उसका प्रेम प्रसंग किसी अन्य के साथ हो गया था। इसके बाद महिला पति से अलग होकर रह रही थी। बताया जाता है कि इसके बाद कल उसका अपहरण कर उसकी हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया था। दरीगांव थाना के डंगरा के पास से शिव मंदिर के निकट से कुएं से महिला का शव बरामद हुआ था। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। इस मामले में पुलिस ने रवि पाल नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है। साथ ही दो अन्य की तलाश जारी है। पूरा मामला एक शादीशुदा महिला का दूसरे के साथ प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है।

बाईट विप्लव कुमार (एसडीपीओ-1) सासाराम।
📲Get App