🔥 ट्रेंडिंग ਰੂਪਨਗਰ ਵਿੱਚ ਮੋਹਨ ਸਿੰਘ ਤੇ ਹਰਬੰਸ ਕੌਰ ਦੀ... ગૌ સન્માન આહ્વાન અભિયાન શરૂ, ગામમાં પ્... ભારુચમાં મુખ્ય માર્ગ પર રોડ કામ શરૂ રૂશ્વત વિરોધી બ્યુરો દ્વારા રાજ્યવ્યાપ... સાબરકાંઠા યુવા મોરચાની બૃહદ જિલ્લા બેઠ... વિક્રમ ઠાકોર, રાકેશ બારોટ, વિજય સુવાળા...
21 सित. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

रोहिणी जेल में बंद विचाराधीन कैदी की हत्या....

✍️ रिपोर्टर: Rajeev Kumar Sharma 🗓 21 सित. 2026, 05:55 PM 👁 27
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

दिल्ली की रोहिणी जेल में बंद विचाराधीन कैदी की धारदार हथियार से वार कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

, बाहरी दिल्ली। रोहिणी जेल के वार्ड नंबर-3 में सोमवार दोपहर एक विचाराधीन कैदी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या किए जाने की सूचना है। मृतक की पहचान प्रमोद उर्फ प्रदीप के रूप में बताई जा रही है। वह आर्म्स एक्ट के मामले में जेल में बंद था।
वारदात दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है। हमले में गंभीर रूप से घायल प्रमोद को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, जेल में बंद कुछ कैदियों ने प्रमोद पर धारदार हथियार से हमला किया। मुकेश, भोला और हरीश नाम के कैदियों पर हमले में शामिल होने का आरोप लगाया जा रहा है।

हमले में शामिल कैदियों की भूमिका स्पष्ट नहीं
हालांकि, इस संबंध में पुलिस की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। पुलिस और जेल प्रशासन की जांच पूरी होने के बाद ही हमले में शामिल कैदियों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।

घटना की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम भी मामले की जांच कर रही है। वारदात के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

यह भी जांच की जा रही है कि क्या कैदियों के बीच पहले से कोई विवाद था। प्रारंभिक स्तर पर घटना को गैंगवार से जोड़कर नहीं देखा जा रहा है। जेल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और कैदियों की गतिविधियों की भी जांच शुरू कर दी है|
दिल्ली की जेलों में पहले भी हो चुकी हैं हत्याएं
दिल्ली की जेलों में इससे पहले भी हत्या की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। तिहाड़ जेल में गैंगस्टर अंकित गुर्जर की चार अगस्त 2021 को हत्या हुई थी। इसके बाद दो मई 2023 को गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की तिहाड़ जेल के अंदर हत्या कर दी गई थी।
टिल्लू ताजपुरिया की हत्या से संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। पुलिस जांच में इस हत्याकांड को गैंगवार से जोड़कर देखा गया था। हालांकि, रोहिणी जेल में सोमवार को हुई मौजूदा घटना के मामले में अभी पुलिस की ओर से गैंगवार की पुष्टि नहीं की गई है।
📲Get App