🔥 TRENDING 75-Year-Old Man Dies After Falling int... दमोह के कलेक्टर ने अधिकारियों को चेताव... ਪਾਣੀਪਤ ਦੇ ਨੇੜੇ ਮੂਬਾਈ ਐਕਸਪ੍ਰੈਸ 11058 ਦੀ... Jaipur Celebrates 300th Anniversary wi... Rapid auto driver flees after harassin... Rajasthan Approves ₹96.82 crore for Po...
17 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

राहुल सोलंकी के खिलाफ नाबालिक के साथ दुष्कर्म के आरोप पर समाज ने धरना प्रदर्शन किया

✍️ Reporter: DINESHNEED24 🗓 17 Nov 2026, 06:13 PM 👁 25
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

राहुल सोलंकी पर नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म का आरोप लगने के बाद रेलाश सेनानी एवं समाज जनों ने विरोध प्रदर्शन किया।

*🔴 BREAKING | सेंधवा*

*सेंधवा सिटी थाने पर सर्व आदिवासी समाज का प्रदर्शन, नाबालिग बेटी के मामले में 15 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने पर जताया आक्रोश*

डॉक्टर रेलाश सेनानी एवं समाज के लोगों ने एसडीओपी व टीआई से सवाल पूछा कि इतनी गंभीर घटना में आरोपी अब तक खुलेआम कैसे घूम रहे हैं? इससे पीड़िता और गवाहों को भी खतरा हो सकता हैं

डॉ रेलाश सेनानी एवं आदिवासी समाज जनों ने बताया कि 2 नवंबर को FIR दर्ज होने के बाद भी आज तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होने के कारण शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन किया

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि वे इस गंभीर अपराध के खिलाफ कड़ी सजा और त्वरित न्याय की मांग कर रहे हैं।

समाज ने पुलिस को मामले की पूरी जांच करने और आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया में लाने का आग्रह किया।

धारणा में उपस्थित लोग यह भी चाहते हैं कि भविष्य में ऐसे मामलों को रोकने के लिए जागरूकता और सुरक्षा उपाय बढ़ाए जाएँ।
रेलाश सेनानी ने प्रशासन को *22 नवंबर तक का अल्टीमेटम* दिया है। गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

इस दौरान विधायक से भी सवाल उठाया गया कि मुख्य आरोपी के मामले में वे मौन क्यों हैं?

#Sendhwa #Need24News #Barwani #AdivasiSamaj #BetiKoNyayDo #SendhwaNews
📲Get App