🔥 ट्रेंडिंग जालौर पर्यवेक्षक ओमप्रकाश जैन ने मतदान... श्रद्धा कपूर ने ‘ईथा’ ट्रेलर में महारा... एसपी का दावा: अमित शाह का लखनऊ आगमन यो... अल्लाहाबाद उच्च न्यायालय ने अभी भी अप्... यूपी चुनाव में 313 सीटों पर बीजेपी का... राजस्थान पंचायत चुनाव: डूंगेरो का तला...
30 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
राजनीति

राहुल के बाद अब सोनिया गांधी से CTI की गुहार, दिवाली बाद हो कांग्रेस की महारैली

✍️ रिपोर्टर: Rajeev Kumar Sharma 🗓 30 अक्टू. 2026, 08:04 PM 👁 31
यहाँ देखें: 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

दिल्ली के व्यापारियों की दो टूक अपील- रैली का विरोध नहीं, त्योहारों पर कारोबार बचाने की चिंता

नई दिल्ली। दिल्ली में आगामी 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित कांग्रेस की महारैली को लेकर व्यापारिक संगठनों ने चिंता जताई है। दिल्ली के प्रमुख व्यापारिक संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने अब कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को पत्र लिखकर रैली को दिवाली के बाद आयोजित करने की अपील की है। इससे पहले संगठन राहुल गांधी से भी रैली की तारीख बदलने का आग्रह कर चुका है।
CTI के चेयरमैन बृजेश गोयल के अनुसार, रैली के चलते दिल्ली के लगभग 20 प्रमुख थोक एवं खुदरा बाजारों में 10 हजार से 12 हजार करोड़ रुपये तक का दैनिक कारोबार प्रभावित होने की आशंका है। संगठन का कहना है कि रैली ऐसे समय आयोजित की जा रही है, जब व्यापारी दिवाली और धनतेरस के मद्देनजर कारोबार के सबसे व्यस्त दौर से गुजर रहे हैं।
व्यापारियों का कहना है कि 6 नवंबर को धनतेरस और 8 नवंबर को दिवाली है। ऐसे में 1 नवंबर को बाजारों में खरीदारी और सामान की आवाजाही चरम पर रहेगी। CTI ने आशंका जताई है कि रैली में बड़ी संख्या में लोगों और हजारों वाहनों के पहुंचने से मध्य दिल्ली में भारी जाम लग सकता है, जिससे बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही और माल की आपूर्ति प्रभावित होगी।
CTI ने अपनी मांग रखते हुए सोनिया गांधी को दो सुझाव दिए हैं। पहला, रैली को 10-11 नवंबर या उसके बाद आयोजित किया जाए। दूसरा, यदि रैली की तारीख बदलना संभव नहीं है तो रामलीला मैदान के बजाय बुराड़ी मैदान में इसका आयोजन किया जाए, जहां संगठन के अनुसार लगभग 15 हजार वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था हो सकती है।
संगठन ने स्पष्ट किया है कि व्यापारी कांग्रेस की रैली का विरोध नहीं कर रहे, बल्कि त्योहारों के इस महत्वपूर्ण कारोबारी सीजन में अपनी रोजी-रोटी और व्यापार को बचाने की अपील कर रहे हैं। CTI ने उम्मीद जताई है कि सोनिया गांधी व्यापारियों की इस मांग पर ध्यान देंगी।
📲Get App