🔥 TRENDING திருச்சியில் போராட்டத்தில் குதித்த டிஜ... મોટા ફોફળીયા ગામે યોજાયો રક્તદાન કેમ્પ... આજ તા.29/09/2026 ના રોજ *શ્રી ઉગલવાણ પ... ભાદરવી પૂનમના મહામેળા બાદ NSS દ્વારા ‘... Heavy Rain Forecast Issued for Chennai... Myvi.in Lists Malayalam OTT Releases f...
29 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

राघौगढ़ पुलिस ने बोलेरो कार से 10 पेटी अवैध शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार, 11.52 लाख का माल जब्त

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 29 Sep 2026, 10:54 AM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गुना पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में राघौगढ़ थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नारायणपुरा शक्कर कारखाना के पास से एक बोलेरो कार से 10 पेटी अवैध देशी और अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी तस्कर को गिरफ्तार कर बोलेरो कार सहित कुल करीब 11.52 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया है।

गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में जिले में अवैध एवं अनैतिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमती दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में राघौगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह जाट के नेतृत्व में जंजाली चौकी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जंजाली चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रसना राजावत और उनकी टीम ने थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए बोलेरो कार से शराब तस्करी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर, 27 सितंबर 2026 को जंजाली चौकी पुलिस को सूचना मिली थी कि नारायणपुरा शक्कर कारखाना के पास एक व्यक्ति बोलेरो कार क्रमांक MP07 CD 7145 में शराब की पेटियां रखकर बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए संदिग्ध बोलेरो कार और उसमें खड़े व्यक्ति को अभिरक्षा में लिया। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम दिगप्रताप सिंह उर्फ अस्सू पुत्र रामबहादुर सिंह परिहार, उम्र 42 वर्ष, निवासी गायत्री कॉलोनी, कुंभराज, जिला गुना बताया।

पुलिस द्वारा कार की तलाशी लेने पर उसमें शराब की 10 पेटियां बरामद हुईं। इन पेटियों में 02 पेटी देशी मदिरा प्लेन, 07 पेटी देशी मदिरा मशाला एवं 01 पेटी 8PM अंग्रेजी शराब की पाई गईं। सभी 10 पेटियों में कुल 480 क्वाटर रखे हुए थे। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद देशी/अंग्रेजी शराब, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 52 हजार रुपये है, और तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो कार, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 11 लाख रुपये है, सहित कुल करीब 11.52 लाख रुपये मूल्य का मशरूका विधिवत जब्त कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध राघौगढ़ थाने में अपराध क्रमांक 263/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है। आरोपी से यह भी पूछताछ की जा रही है कि उसने यह अवैध शराब कहां से प्राप्त की और इस तस्करी के नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं।
📲Get App