🔥 ट्रेंडिंग ఆదిలాబాద్ ఎయిర్ పోర్ట్ భూసేకరణపై చర్య... आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ ने पा... ડાયનેમીક ફાઉન્ડેશન ના સહયોગથી મૂકબધિર... 112 Devarhippargi ತಹ್ಸೀಲ್ದಾರ್ ವಿರುದ್ಧ ಶ್ರೀ... ગાંધીનગરમાં જનસંભાષણ: અધિકારીઓએ પ્રજાજ...
27 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

रोबोशाला कार्यक्रम का उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सादलपुर कला कोढ़ा प्रखंड में आयोजन

✍️ रिपोर्टर: Raju Choudhary 🗓 27 अक्टू. 2026, 04:52 PM 👁 15
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

रोबोशाला कार्यक्रम का उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सादलपुर कला कोढ़ा प्रखंड में आयोजन

कटिहार, दिनांकः– 27अक्टूबर 2026

नीति आयोग, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित जिलाधिकारी छात्र संवाद के तहत 'रोबोशाला' कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, रोबोटिक्स एवं नवाचार के प्रति रुचि विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है।
इसी क्रम में आज 27 अक्टूबर 2026 को जिला पदाधिकारी कटिहार श्री आशुतोष द्विवेदी जिलाधिकारी छात्र संवाद के तहत कटिहार जिले के कोढ़ा प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सादलपुर कला,कोड़ा में रोबोशाला कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक, रोबोटिक्स, कोडिंग तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित गतिविधियों से परिचित कराना है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों में तार्किक चिंतन, रचनात्मकता, समस्या समाधान तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

जिलाधिकारी, कटिहार, श्री आशुतोष द्विवेदी के नेतृत्व में जिले में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार तथा विद्यार्थियों को नवाचार एवं तकनीकी शिक्षा से जोड़ने के प्रयासों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

रोबोशाला कार्यक्रम विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने तथा भविष्य की तकनीकी आवश्यकताओं के अनुरूप अपनी क्षमताओं का विकास करने का अवसर प्रदान करेगा।

जिला पदाधिकारी छात्र संवाद कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को नई तकनीकों को समझने, प्रयोग करने और नवाचार आधारित गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। इससे उनमें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के प्रति जिज्ञासा बढ़ाने तथा सीखने की प्रक्रिया को अधिक रोचक एवं प्रभावी बनाने में सहायता मिली।

इसी क्रम में जिला पदाधिकारी कटिहार,श्रीआशुतोष द्विवेदी के द्वारा विद्यालय में प्रयोगशाला कक्ष का उद्घाटन भी किया गया।

जिला प्रशासन, कटिहार द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में इस प्रकार की पहल को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
📲Get App