🔥 TRENDING Political Shifts in Jammu and Kashmir:... Disgruntled PDP MLAs Hold Secret Meeti... J&K Businesses Get 3-Year Break from R... New Movies & Shows Streaming on Netfli... Amal Neerad's 'Bachelor Party D'eux' E... Bollywood's 'Bachelor Party D’eux' Tra...
05 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

PET-2026 परीक्षा केंद्रों का अपर पुलिस अधीक्षक ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 01 Nov 2026, 07:49 PM 👁 67
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जालौन पुलिस परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए मुस्तैद, ASP डॉ. ईशान सोनी ने व्यवस्थाओं को परखा

उरई। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में रविवार, 1 नवंबर 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ. ईशान सोनी ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, बायोमेट्रिक व्यवस्था, अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था तथा प्रवेश द्वार पर चेकिंग और फ्रिस्किंग की व्यवस्था का निरीक्षण किया। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों पर बनाए गए कंट्रोल रूम एवं गोपनीय कक्ष की व्यवस्थाओं को भी परखा। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पूरी सतर्कता, जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने को कहा गया। उन्होंने परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन द्वारा PET-2026 परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
📲Get App