🔥 TRENDING मतदान खत्म गणना शुरू મુખ્યમંત્રીની ઉપસ્થિતિમાં સલાદરા ગામમા... Match headlines 26 अक्टूबर तक पश्चिम मध्य बंगाल की खाड... नोखा की फर्स्ट ट्रिगर शूटिंग अकादमी के... रामय्यापेठा गावाजवळ महामार्गावर डंपर आ...
24 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Education

PET-2026 परीक्षा को लेकर प्रशासन और पुलिस अलर्ट, अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 24 Oct 2026, 06:00 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

PET-2026 को लेकर प्रशासन-पुलिस की संयुक्त तैयारी, परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश

कानपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ के अध्यक्ष एस. एन. साबत की अध्यक्षता में PET-2026 परीक्षा के सफल एवं सुचारु आयोजन को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए आवश्यक पुलिस प्रबंधों, सुरक्षा व्यवस्था तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में ADG जोन कानपुर अनुपम कुलश्रेष्ठ, कानपुर एवं झांसी मंडल के आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र, पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र सहित जोन के समस्त जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक तथा प्रशासन एवं पुलिस के सभी नोडल अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक के दौरान आगामी 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर एवं 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली PET-2026 परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोकने, प्रशासन एवं पुलिस के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने और परीक्षा प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं।
📲Get App