🔥 ट्रेंडिंग परिवार के बलिदान के बाद सावित्री वर्षि... हैदराबाद पुलिस ने भारत‑वेस्ट इंडीज़ टी... जयपुर में कस्टडी में RSS प्रचारक की 'त... पटना HC ने 1996 करपी हत्याकांड में 13... 35,000 फीट की ऊँचाई पर पावर बैंक क्यों... मुंबई तट के पास ONGC तेल मंच पर आग लगन...
14 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
PET-2026 परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
शिक्षा

PET-2026 परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 14 अक्टू. 2026, 07:02 AM 👁 14
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

25, 30 अक्टूबर एवं 01 नवंबर 2026 को दो पालियों में होगी PET-2026 परीक्षा, नकलविहीन एवं पारदर्शी आयोजन पर प्रशासन का विशेष जोर

उरई, जालौन। जनपद जालौन में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक आयोजित कर विस्तृत ब्रीफिंग एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
बैठक के दौरान परीक्षा के सफल आयोजन के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को परीक्षा निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुरूप सकुशल, निर्विघ्न, निष्पक्ष, नकलविहीन एवं शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में परीक्षा के दौरान जिम्मेदारियों के निर्वहन और व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने पर जोर दिया गया। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों एवं परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशों का गंभीरता से पालन करने के लिए कहा गया, ताकि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। जनपद में PET-2026 की लिखित परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर तथा 01 नवंबर 2026 को दो पालियों में आयोजित की जानी है। जिला प्रशासन परीक्षा को पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियों की समीक्षा कर रहा है।
📲Get App