🔥 TRENDING प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कच्ची दरग... Amazon Prime Video’s Top 37 Movies for... காரைக்குடி அழகப்பா மாதிரி மேல்நிலைப் ப... CM’s ₹4.5 Lakh Salary Revealed as Cabi... Goa Reports Tiger Sighted, Forest Depa... Bhopal Police Delay Dispatching Team t...
21 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

पीड़ित ने 49,691 रुपये के बैंक खाते से निकासी पर एसपी से गुहार लगाई

✍️ Reporter: Dinkar Kumar Mahara 🗓 21 Nov 2026, 09:45 AM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

एक व्यक्ति ने बैंक खाते से 49,691 रुपये की अनधिकृत निकासी की शिकायत करते हुए पुलिस स्टेशन से सहायता मांगी।

अनूपपुर कोतमा जिले में साइबर ठगी का मामला सामने आया है ।

कोतमा तहसील के ग्रामचका निवासी आत्मा प्रसाद जायसवाल के भारतीय स्टेट बैंक खाते से 22 अक्टूबर 2026 को अज्ञात व्यक्ति ने रु. 49,691 रुपए निकाल लिए ।

पीड़ित ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर रकम वापस दिलाने की मांग की है ।

आत्मा प्रसाद जायसवाल पिता श्री राम जयसवाल ने बताया कि 22 अक्टूबर को दोपहर करीब 2:43 बजे उनके खाते से बिना अनुमति 49,691 का लेनदेन हुआ है ।

बैंक से जानकारी लेने पर पता चला कि यह रकम यूपीआई के माध्यम से धर्मेंद्र कुमार नाम के व्यक्ति के खाते में भेजी गई है । पिरिट ने बताएं कि वह इस व्यक्ति को नहीं जानता और ना ही उसने कोई भुगतान किया है ।

घटना के अगले दिन 23 अक्टूबर को पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक अनूपपुर को लिखित शिकायत समिति ।
जिसकी शिकायत क्रमांक 3299/2026/43936 मैं मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्यवाही करने और रकम वापस दिलाने की मांग की गई है ।

पीड़ित ने शिकायत के साथ आधार कार्ड बैंक पासबुक और लेनदेन का स्क्रीनशॉट भी जमा किया है साथी पुलिस ने जांच की कार्यवाही की जानकारी देने का अनुरोध किया है क्षेत्र में साइबर ठगी को लेकर चिंता बढ़ गई है अब पीड़ित को पुलिस और साइबर शाखा की कार्यवाही से रकम वापस मिलने की उम्मीद है ।


एसपी ने मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की है और बैंक तथा पीड़ित के साथ समन्वय कर रहा है। पुलिस ने कहा कि वे अपराधी की पहचान कर के उसे न्याय के कटघरे में पेश करेंगे।
📲Get App