🔥 ट्रेंडिंग শিলিগুড়িতে লাল সন্ত্রাসীদের মা দুর্গা... ଟିମ୍ ଇଣ୍ଡିଆର ଦମଦାର ପ୍ରଦର୍ଶନ, T20 ମ୍ୟାଚ... * 1. *भोपाल नगर निगम बैठक में 493 करो... पाँच NDA विधायक: उनके निर्वाचन क्षेत्र... ચોટીલાના વડાળી ગામમાંથી 8 લાખના ગાંજાન... बहेड़ी में केसर शुगर मिल की नीलामी स्थ...
24 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

पत्रकार नसीम अहमद की हत्या की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को सहायता की मांग

✍️ रिपोर्टर: Rashid albi 🗓 24 अक्टू. 2026, 02:16 PM 👁 21
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन रजिस्टर्ड शाहाबाद में मुख्यमंत्री के नाम सोफा उप जिलाधिकारी को ज्ञापन

पत्रकार नसीम अहमद की हत्या की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को सहायता की मांग

शाहबाद पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर उठाईं छह प्रमुख मांगें

शाहबाद (रामपुर)। पत्रकार नसीम अहमद की हत्या के मामले में निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग को लेकर शाहबाद पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन उपजिलाधिकारी शाहबाद के माध्यम से भेजा गया। इसमें पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक पात्र सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई है।

एसोसिएशन ने ज्ञापन में कहा कि जनपद हापुड़ के पत्रकार नसीम अहमद की हत्या की घटना बेहद दुखद और चिंताजनक है। पत्रकार समाज का आईना होते हैं और अपनी लेखनी के माध्यम से जनसमस्याओं, भ्रष्टाचार तथा अन्याय को उजागर कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में पत्रकारों की हत्या और उनके साथ होने वाली हिंसक घटनाएं स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं।

ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से मांग की गई कि पत्रकार नसीम अहमद की हत्या के मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और घटना में संलिप्त सभी आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा दिवंगत पत्रकार के पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, परिवार के एक पात्र सदस्य को योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी तथा परिवार को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की गई।

एसोसिएशन ने प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए प्रभावी पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने और पत्रकारों के साथ मारपीट, धमकी, उत्पीड़न अथवा अन्य हिंसक घटनाओं की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने की भी मांग उठाई।

ज्ञापन में कहा गया कि पत्रकारों को निर्भीक होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाना जरूरी है। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया।

ज्ञापन 24 अक्टूबर 2026 को शाहबाद में सौंपा गया। इस पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हस्ताक्षर किए
ज्ञापन देने वालों में पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन रजिस्टर्ड के अध्यक्ष आफताब महासचिव सिफत मियां संस्थापक एहसान खान कार्यकारी अध्यक्ष राजीव भटनागर कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक शर्मा कार्यकारी अध्यक्ष आकाश शंकर संगठन मंत्री विनोद कोषाध्यक्ष फैजी खान वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुस्तफा अली उपाध्यक्ष जहीर खान विशाल जोशी कार्यालय प्रभारी राशिद अल्वी आदि पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन रजिस्टर्ड के पदाधिकारी मौजूद रहे
📲Get App