🔥 ट्रेंडिंग अरवल जिला के कलेर प्रखंड क्षेत्र के ऐत... डेहरी के भेड़िया टोला में एक युवक नहर म... मृत्यु शिकार खिलाड़ियों को श्रद्धांजलि... दिल्ली का पुराना आरटीआर फॉलोवर लोड टेस... हैरान कर देने वाला निजी लाइसेंस: हरिया... कनक न्यूज़ ओडिशा ने 26 अक्टूबर 2026 को...
26 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
जीवनशैली

पितृपक्ष मेला महासमागम2026में सेवा देने वाली संस्थाओं और शोधकर्ताओं को किया गया सम्मानित

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 26 अक्टू. 2026, 02:16 PM 👁 24
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पितृपक्ष मेला महासमामागम 2026में सेवा देने वाली संस्थाओं और सहयोगकर्तकों किया गया सम्मानित

गयाजी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

पितृपक्ष मेला महासंगम2026 में सेवा देने वालीहै संस्थाओ और सहयोगकर्ताओं को किया गया सम्मानित



गया जी। आर्किटेक्ट्स एंड इंजीनियर्स एसोसिएशन, गया जी की ओर से पितृपक्ष मेला महासंगम-2026 के दौरान देश-विदेश से आने वाले पिंडदानियों की सेवा करने वाली संस्थाओं, उनके पदाधिकारियों, सदस्यों एवं आर्थिक सहयोग देने वाले दानदाताओं के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेव्ड फाउंडेशन, सुकन्या वेलफेयर एवं ह्यूमन राइट्स सहित सेवा कार्यों में योगदान देने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्किटेक्ट्स एंड इंजीनियर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं संरक्षक इंजीनियर विजय कुमार ढोडी ने की। समारोह का उद्देश्य पितृपक्ष मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा में योगदान देने वाले संगठनों और सहयोगकर्ताओं के कार्यों की सराहना करना था।

गौरतलब है कि पितृपक्ष मेले के दौरान पिंडदानियों की सुविधा के लिए सीताकुंड के समीप सेवा शिविर लगाया गया था। शिविर में श्रद्धालुओं को चाय, बिस्किट, शुद्ध पेयजल एवं मिक्सचर उपलब्ध कराया गया। इससे पिंडदान और कर्मकांड के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को काफी राहत मिली।

एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार ढोडी ने बताया कि सेवा फाउंडेशन के सचिव उपेंद्र कुमार की पहल पर पिंडदानियों की सुविधा के लिए यह सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पूरे पितृपक्ष मेले के दौरान सक्रिय रूप से भाग लिया और निस्वार्थ भाव से श्रद्धालुओं की सेवा की। उन्होंने इस कार्य में सदस्यों के समर्पण और सेवा भावना की सराहना की।

उन्होंने बताया कि सेवा कार्य को सफल बनाने में आर्थिक सहयोग देने वाले दानदाताओं तथा बिल्डिंग मटेरियल से जुड़े कारोबारियों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। सहयोगकर्ताओं में जेकेवाईसी सीमेंट, एलिगेंस, श्याम स्टील, प्रिज्म कंपनी सहित अन्य सहयोगी शामिल रहे। एसोसिएशन की ओर से इन सभी सहयोगकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सेवा कार्यों में जुटे सभी लोगों के योगदान की सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि पितृपक्ष मेला जैसे बड़े धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सामाजिक संस्थाओं, स्वयंसेवकों और दानदाताओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे प्रयास गया जी की सेवा, सहयोग और अतिथि सत्कार की परंपरा को मजबूत करते हैं।
📲Get App