🔥 ट्रेंडिंग સાબરકાંઠા પોલીસ દ્વારા વિદેશી દારૂની ગ... અદાણી ગેસનું CNG ભાવ ફરી વધ્યું, નવી ક... અમદાવાદમાં નકલી નંબર પ્લેટવાળી ક્રેટા... ગંગોત્રી ધામની યાત્રા દરમિયાન ગંગનાની... ਏਸ਼ੀਅਨ ਚੈਂਪੀਅਨ ਟਰਾਫੀ ਹਾਕੀ ਭਾਰਤ ਬਣਿਆ ਚੈ... सिकंदराराऊ: राजकमल पब्लिक स्कूल में दी...
05 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
पटना सिटी स्थित हाई स्कूल में जलजमाव
शिक्षा

पटना सिटी स्थित हाई स्कूल में जलजमाव

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 12 सित. 2026, 07:15 PM 👁 99
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पटना सिटी हाई स्कूल में जल जमाव छात्र छात्राएं और शिक्षक को हो रही परेशानी

पटना सिटी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

पटना सिटी हाई स्कूल में जलजमाव, छात्र-छात्राएं और शिक्षक परेशान,
पटना के चौक थाना अंतर्गत पटना सिटी हाई स्कूल परिसर में जलजमाव की समस्या से छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्कूल कैंपस में पानी जमा होने के कारण विद्यार्थियों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। छात्र-छात्राओं का कहना है कि अगर स्कूल प्रशासन की ओर से वाटर पंप लगाकर पानी की निकासी कराई जाए, तो कैंपस में जमा पानी को जल्द बाहर निकाला जा सकता है और पढ़ाई का माहौल सामान्य हो सकता है।
जलजमाव के बीच स्कूल पहुंच रहे बच्चों की सुरक्षा और साफ-सफाई को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों और विद्यार्थियों की मांग है कि संबंधित विभाग इस समस्या का तत्काल संज्ञान लेकर पानी की निकासी की व्यवस्था करे।
📲Get App