🔥 ट्रेंडिंग राजस्थान में गर्भवती किशोरी पर गैंग रे... ਸਿਆਸਤ 'ਚ ਆਉਣ ਦੀਆਂ ਚਰਚਾਵਾਂ 'ਤੇ ਪਰਵਿੰਦਰ... MLA चंद्रभान सिंह अकिया की पत्नी ने ना... ACME Solar ने राजस्थान में 17.91 MW बै... नालंदा के सनबीम स्कूल के 15 वर्षीय छात... देवास माता टेकरी की दान पेटियों में ला...
23 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

पटना सिटी में विसर्जन जुलूस के दौरान हंगामा

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 23 अक्टू. 2026, 08:36 PM 👁 22
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पटनासिटी क्षेत्र के खाजेकलां थाना इलाके में विसर्जन जुलूस के दौरान हंगामा ओर मारपीट8 लोग हिरासत में

पटना सिटी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

पटना सिटी में विसर्जन जुलूस के दौरान हंगामा और मारपीट, 8 लोग हिरासत में
डीजे बजाने को लेकर विवाद, पूजा समिति के सदस्यों और समर्थकों पर FIR दर्ज; CCTV और ड्रोन से जांच,

पटना सिटी के मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर, बेना साहू का बाग स्थित शीतला माता मंदिर पूजा समिति के विसर्जन जुलूस के दौरान हंगामा और मारपीट की घटना सामने आई है। घटना के बाद जुलूस में शामिल पूजा समिति के सदस्य और अन्य लोग प्रतिमा एवं पिकअप वाहन को अशोक राजपथ पर छोड़कर फरार हो गए। इससे सड़क पर आवागमन बाधित हो गया और विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो गई।
सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-02, पटना सिटी सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करते हुए यातायात बहाल कराया। पुलिस ने मामले में पूजा समिति के सदस्यों और समर्थकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पटना सिटी के एसडीपीओ शिव शंकर ने बताया कि डीजे बजाने को लेकर हंगामा और मारपीट के मामले में कार्रवाई की जा रही है। घटना में शामिल लोगों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन कैमरे की फुटेज का अवलोकन किया जा रहा है। इस मामले में अब तक आठ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, घटना में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जांच में जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य है और पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।
📲Get App