🔥 TRENDING नीड़ 24 न्यूज़ हरपालपुर हरदोई नवागत पुलिस प्रमुख आदित्य मिश्रा ने दे... Cyclones and El Nino: Is India's Food... Virat Kohli Teases Glenn Phillips With... Bengaluru Police Officer Suspended Aft... Bittu Tabahis' Viral Video Highlights...
06 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
पटना  सिटी के नोजर घाट पर मिला अज्ञात शव
Crime

पटना सिटी के नोजर घाट पर मिला अज्ञात शव

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 24 Aug 2026, 10:47 AM 👁 83
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

खाजेकलां थाना क्षेत्र स्थित गंगा नदी के नोजर घाट पर एक अज्ञात शव को पुलिस ने बरामद किया है। शव मिलने कि सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए भेज दिया। पुलिस शव कि पहचान कराने में जुटी हुई है

नौजर घाट पर अज्ञात शव मिलने से सनसनी,
पटना सिटी के खाजेकलां थाना क्षेत्र स्थित नौजर घाट पर सावन की आखिरी सोमवारी के दिन सोमवार की सुबह गंगा नदी किनारे एक अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। मॉर्निंग वॉक करने पहुंचे रविंद्र कुमार मिश्रा अपने मित्रों के साथ घाट के पास टहल रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर गंगा नदी किनारे पानी में तैर रहे एक शव पर पड़ी।
रविंद्र कुमार मिश्रा ने तत्काल इसकी सूचना खाजेकलां थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक तौर पर शव करीब 50 वर्षीय पुरुष का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया भी की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मृतक गंगा नदी में कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।
यदि आपके आसपास कोई व्यक्ति लापता है, तो नौजर घाट पर मिले अज्ञात शव की जानकारी से मिलान करें।
📲Get App