🔥 TRENDING मां खड्गेश्वरी काली मंदिर में भक्तों न... સુરતની ઓલપાડ 84 કડવા પાટીદાર સંસ્થા 20... ಗಲಗ ಗ್ರಾಮ ಪಂಚಾಯಿತಿಯಲ್ಲಿ ಖಾಲಿ ಇರುವ ಕಂಪ್... સુરતમાં કતારગામમાં માથા વગરનું મૃતદેહ,... मधुबनी में पुलिस फायरिंग से ग्रामीण की... સુરતમાં 13 વર્ષની સગીરા સાથે અશ્લીલ વર...
05 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

पटना स्नातक से जदयू प्रत्याशी कि हुई जीत

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 28 Oct 2026, 11:46 AM 👁 50
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी नीरजकुमार ने लगाया जीत का चौका

मोकामा से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

पटना स्नातक एमएलसी चुनाव: नीरज कुमार ने लगाई जीत का चौका, मोकामा में जश्न; बाहुबली अनंत सिंह का दांव फेल

पटना स्नातक विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव में जेडीयू नेता नीरज कुमार ने शानदार जीत दर्ज करते हुए लगातार चौथी बार इस सीट पर कब्जा जमाया है। नीरज कुमार की जीत की खबर मिलते ही मोकामा में जश्न का माहौल बन गया। सुबह से ही थाना चौक पर जुटे उत्साहित समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और जमकर आतिशबाजी कर जीत का उत्सव मनाया। इस बार का चुनाव बेहद दिलचस्प और प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गया था, क्योंकि मोकामा के बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह खुलकर जन सुराज समर्थित प्रत्याशी अनुज कुमार के समर्थन में उतरे थे। अनंत सिंह की पूरी ताकत झोंकने के बावजूद स्नातक मतदाताओं ने नीरज कुमार के पुराने काम और अनुभव पर ही मुहर लगाई। नतीजतन अनंत सिंह समर्थित प्रत्याशी को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। इस ऐतिहासिक जीत के साथ नीरज कुमार ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि स्नातक मतदाताओं के बीच उनकी पकड़ आज भी पहले जैसी मजबूत बनी हुई है।
📲Get App