🔥 TRENDING Six IAS officers among 19 named in Rs... Farmers' Union Delegation Hands Over M... Chhattisgarh Government School Princip... Chhattisgarh tops nation in rainwater... Chhattisgarh Farmer Praveen Dehari Win... BSP protests inflation in Ghalib Kalan...
03 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

पटना पश्चिमी किसान महासभा कि बैठक आयोजित

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 02 Sep 2026, 05:42 PM 👁 28
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पटना पश्चिमी किसान महासभा ओरभाकपा माले के स्थाई समिति कि बैठक आयोजित

*पटना पश्चिमी किसान महासभा के प्रखंड सचिव और भाकपा माले के स्थाई समिति सदस्यो की संयुक्त बैठक संपन्न*
पटना | नौबतपुर अंचल स्थित मनरेगा श्रमिक संघ के प्रदेश कार्यालय में अखिल भारतीय किसान महासभा तथा भाकपा माले के प्रखंड सचिवों एवं जिला स्थाई समिति सदस्यों की संयुक्त बैठक आज बुधवार को संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता पांच सदसीय अध्यक्ष मंडल ने किया। जिसमें भाकपा माले के पोलित ब्यूरो सदस्य सह पटना पश्चिमी के जिला सचिव कामरेड अमर किसान महासभा के जिला सचिव कामरेड कृपा नारायण सिंह, कमलेश कुमार, सत्यनारायण प्रसाद एवं मंगल यादव शामिल थे । बैठक में पंजाब के चर्चित किसान नेता कामरेड गुरु नाम सिंह व नेपाल बाढ़ त्रासदी में हजारों लोगों के मौत पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में किसान महासभा की सदस्यता अभियान की समीक्षा व आगामी 20 -21 सितंबर को पंजाब जालंधर में राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारी और स्कूल ठीक करो, शिक्षा सुधारो
अभियान के तहत 6 सितंबर को पटना के कृष्ण मेमोरियल हॉल में छात्र युवा, युवा खेत व ग्रामीण मजदूर, युवा महिला एवं छात्राओं की विशाल संवाद की तैयारी पर चर्चा हुई। इस बैठक में पार्टी के जिला सचिव कामरेड अमर सहित पार्टी के प्रखंड सचिवों बिक्रम से शंकर पासवान पुनपुन से मोहन आनंद पासवान नौबतपुर से श्री कान्त दास
पालीगंज से सुरेंद्र पासवान दुल्हिन बाजार से अमरसेन दास बिहटा से सुरेंद्र प्रसाद यादव धनरूआ से अक्लु पासवान अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला सचिव कामरेड कृपा नारायण सिंह, मधेश्वर शर्मा, अशोक यादव राजेश गुप्ता, संतोष सिंह, संत जी, आनंद प्रसाद, मुन्ना चौहान, विजय केवट, निरंजन वर्मा, ललन सिंह, आनंदी पासवान सहित दो दर्जन से ज्यादा पार्टी व किसान महासभा के नेताओं ने विचार व्यक्त किया। आगे सदस्यता अभियान चलाते हुए राष्ट्रीय सम्मेलन को सफल बनाने, प्रखंडो में सम्मेलन करने एवं तमाम कार्यभार को पुरा करने का संकल्प लिया। यह जानकारी भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य सह जिला कार्यालय सचिव कमलेश कुमार ने विज्ञप्ति जारी कर दिया।
📲Get App