अपराध
पटना: पुलिस लाइन के पास नाले से हवलदार का शव बरामद, हत्या की आशंका
यहाँ देखें:
▶️ YouTube
पटना पुलिस लाइन के पास एक नाले से बिहार पुलिस के हवलदार का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में पुलिस लाइन के पास एक नाले से बिहार पुलिस के हवलदार का शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान करीब 45 वर्षीय बच्चा कुमार राव के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पश्चिम चंपारण के बेतिया के रहने वाले थे और वर्ष 1999 से बिहार पुलिस में कार्यरत थे। उनकी वर्तमान तैनाती पटना पुलिस लाइन में थी।
बताया जा रहा है कि बच्चा कुमार राव बुधवार की सुबह से लापता थे, जब उनका शव पुलिस लाइन के पास स्थित नाले में मिला। घटना की सूचना मिलते ही बुद्धा कॉलोनी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पत्नी के अनुसार, घटना से एक दिन पहले उनकी फोन पर सामान्य बातचीत हुई थी।
परिजनों का कहना है कि जिस नाले में शव मिला है, वहां किसी व्यक्ति का सामान्य तरीके से गिरना या अंदर जाना आसान नहीं है। इसी वजह से मामले को संदिग्ध मानते हुए परिजनों ने हत्या कर शव नाले में फेंके जाने की आशंका व्यक्त की है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आसपास के परिस्थितिजन्य साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है।