🔥 TRENDING Rashami Desai Opens Up About 4-Year Hi... Rajinikanth's Jailer 2 Surpasses Rs 50... Rajinikanth’s Jailer 2 Nets ₹50 Crore... Rajinikanth's Jailer 2 Opens with ₹56 ... India, US Finalise First Phase of Trad... Haryana procures 15.52 lakh tonnes of...
16 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
पटना में युवक का शव खेत में मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
Crime

पटना में युवक का शव खेत में मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

✍️ Reporter: Ankit Raj 🗓 15 Jul 2026, 09:36 PM 👁 94
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पटना में युवक का शव खेत में मिलने से सनसनी

पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत महिनावा बांध के समीप को खेत में एक 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान महिनावा बाजार निवासी प्रेमनाथ साव के पुत्र विकास साव (30) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

स्थानीय लोगों द्वारा खेत में शव पड़े होने की सूचना मनेर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक के परिजनों ने विकास साव की हत्या कर शव को खेत में फेंक दिए जाने की आशंका जताई है। उनका कहना है कि विकास की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, घटना के पीछे शामिल लोगों की पहचान कर उन्हें शीघ्र गिरफ्तार करने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

घटना के बाद मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं। ग्रामीणों ने भी पुलिस से मामले का जल्द खुलासा करने की मांग की है ताकि घटना के कारणों का पता चल सके और दोषियों को सजा मिल सके।

मनेर थाना पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि मामले की गहन जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
📲Get App