🔥 TRENDING Former MLA and Father of Lahaul-Spiti... Jantar Mantar De-notified as Protest S... Auto-rickshaw driver strangled to deat... Two More Arrested in Nedumbassery Acci... Nagaon MP-elect Debasish Sharma helps... Dubai boutique owner's son and three f...
13 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
पटना में धीमी हुई ट्रेन तो महिला स्वास्थ्यकर्मी के गले से झपट ली डेढ़ लाख की सोने की चेन
Crime

पटना में धीमी हुई ट्रेन तो महिला स्वास्थ्यकर्मी के गले से झपट ली डेढ़ लाख की सोने की चेन

✍️ Reporter: Ankit Raj 🗓 11 Sep 2026, 04:17 PM 👁 82
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पिडी़ता ने दानापुर जीआरपी थाने में दर्ज कराई शिकायत

पटना के फुलवारी शरीफ स्टेशन से आगे एफसीआई गोदाम के समीप गुरुवार सुबह चलती पैसेंजर ट्रेन में एक महिला स्वास्थ्यकर्मी के गले से करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन झपटकर बदमाश फरार हो गया। ट्रेन की रफ्तार धीमी होते ही वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी चलती ट्रेन से छलांग लगाकर फरार हो गया। घटना के बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गई।

पीड़िता की पहचान सदिसोपुर सरकारी अस्पताल में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मी मीना देवी के रूप में हुई है। वह रोज की तरह पटना जंक्शन से पैसेंजर ट्रेन से सदिसोपुर ड्यूटी के लिए जा रही थीं।

बताया जाता है कि गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे ट्रेन फुलवारी शरीफ स्टेशन पार करने के बाद एफसीआई गोदाम के पास पहुंची। इस दौरान ट्रेन की रफ्तार काफी धीमी हो गई। इसी मौके का फायदा उठाते हुए पास में खड़े एक युवक ने अचानक मीना देवी के गले से सोने की चेन झपट ली। घटना को अंजाम देने के तुरंत बाद बदमाश चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया।

अचानक हुई वारदात से महिला स्वास्थ्यकर्मी सहम गईं। जब तक वह कुछ समझ पातीं और शोर मचातीं, तब तक ट्रेन घटनास्थल से आगे निकल चुकी थी। चेन की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है।

ड्यूटी की व्यस्तता के कारण पीड़िता ने घटना के अगले दिन दानापुर जीआरपी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दानापुर जीआरपी थानाध्यक्ष अजय कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

चलती ट्रेन में महिला यात्री के गले से चेन झपटने की घटना ने रेल यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। खासकर उन स्थानों पर, जहां ट्रेन की रफ्तार धीमी होती है, झपटमार गिरोह सक्रिय रहने की आशंका बनी रहती है। यात्रियों ने ऐसे संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा और निगरानी बढ़ाने की मांग की है।
📲Get App