🔥 TRENDING Hema Malini Shares Heartfelt Message t... PVR Inox Offers Free Pav Bhaji with 4... Arunachal Police Rescue 51, Including... Arunachal Launches Awareness Drive on... Arunachal Education Minister Opens New... 3-Year-Old Boy Dies After Tempo Accide...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
पटना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जितनछपरा में भूसे के ढेर से बरामद हुए अवैध कट्टे और कारतूस, आरोपी प्रभु यादव फरार
Crime

पटना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जितनछपरा में भूसे के ढेर से बरामद हुए अवैध कट्टे और कारतूस, आरोपी प्रभु यादव फरार

✍️ Reporter: Rishikesh Kumar 🗓 12 Aug 2026, 08:00 PM 👁 49
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

रानीतालाब पुलिस की छापेमारी; हथियार के बल पर इलाके में भय का माहौल बनाने वाले आरोपी की तलाश तेज

पटना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रानीतालाब थाना क्षेत्र के जितनछपरा गाँव से अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गाँव का एक व्यक्ति अपने दलान में अवैध हथियार छिपाकर रखता है और इलाके के लोगों में डर का माहौल पैदा कर रहा है।

गुप्त सूचना पर बनी विशेष टीम

नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना के निर्देश पर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी (SDPO), पालीगंज-02 के नेतृत्व में रानीतालाब थानाध्यक्ष द्वारा एक त्वरित छापामारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए जितन छपरा गाँव में लक्षित ठिकाने पर दबिश दी।

भूसे के ढेर से निकले कट्टे और कारतूस

पुलिस टीम ने जब जितन छपरा निवासी प्रभु यादव के झोपड़ीनुमा दलान में विधिवत तलाशी ली, तो वहाँ रखे भूसे के ढेर के अंदर से एक प्लास्टिक का थैला बरामद हुआ। इस थैले को खोलने पर पुलिस को 01 चालू देशी कट्टा 01 टूटा हुआ देशी कट्टा 01 जिंदा कारतूस 02 कारतूस के खोखा मिले।

आरोपी फरार, पुलिस दर्ज कर रही केस

मामले की जानकारी देते हुए पालीगंज एसडीपीओ 2 ने बताया कि छापेमारी के दौरान मुख्य आरोपी प्रभु यादव अपने घर पर मौजूद नहीं था इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी प्रभु यादव की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।
📲Get App