🔥 TRENDING দিল্লির রামলীলা ময়দানে ভোটার তালিকা ও... સુરત મહાનગરપાલિકાની બેદરકારી: માતૃભૂમિ... BMW Driver Accused of Attempting to Ru... जसवंतपुरा जीतपुरा की नई सरपंच पिंटू कु... 35 Indian Seafarers Safe After Three M... Indian Navy Strengthens Maritime Air P...
01 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

पटना के वार्षिकोत्सव छंदः शाला विद्यापीठ के द्वारा दिया गया पुरस्कार

✍️ Reporter: Chunnu Kumar Singh 🗓 01 Nov 2026, 11:10 AM 👁 23
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अतिथि संतडॉ वीरेंद्र भी पांडेउर्फ पवन जी नमहाराज ने किया पुरस्कृत

छंदःशाला विद्यापीठ, पटना के वार्षिकोत्सव के दौरान साहित्यकार हरि सिंह हरि को मिला छंदःशाला काव्य-साधना पुरस्कार, साथ ही चादर, प्रतीक चिह्न और नकद राशि के साथ किया गया सम्मानित।

पूर्व वरिष्ठ पत्रकार सह साहित्यकार हरि सिंह हरि को पटना में हुए वार्षिकोत्सव के दौरान छंदःशाला काव्य-साधना से पुरस्कृत करते हुए मुख्य अतिथि संत डाॅ वीरेन्द्र बी पांडेय उर्फ पवन जी महाराज व अन्य अतिथियों के द्वारा किया गया।

समस्तीपुर,
मोहनपुर।
प्रखंड क्षेत्र के राजपुर-जौनापुर निवासी चर्चित साहित्यकार हरिनारायण सिंह 'हरि' को शनिवार की रात पटना के एक्जीविशन रोड स्थित लव-कुश टावर के सभागार में आयोजित राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित साहित्यिक छंदःशाला विद्यापीठ (पंजीकृत) के द्वारा
भव्य वार्षिकोत्सव में छंदःशाला काव्य साधना पुरस्कार से पुरस्कृत व सम्मानित किया गया।
हरि को यह पुरस्कार उनके अनवरत और स्तरीय काव्य-सृजन के लिए दिया गया। पुरस्कार में उन्हें चादर व प्रतीक चिह्न के साथ-साथ नकद राशि भी प्रदान की गयी। यह सम्मान उन्हें समारोह के मुख्य अतिथि संत डाॅ वी बी पांडेय उर्फ पवन जी महाराज (लखनऊ), संस्थाध्यक्ष आचार्य विजय गुंजन व अन्य साहित्यकारों के हाथों प्रदान किया गया। मौके पर संस्था की महासचिव डाॅ अभिलाषा सिंह, डाॅ राशदादा राश, कुमार कां ,डाॅ रामरक्षा विमल, अनिल कुमार झा, अखौरी चन्द्रशेखर, रंजना लता, पूनम श्रेयसी समेत देश के कोने-कोने आये सौ से अधिक साहित्यकार उपस्थित थे।
हरिनारायण सिंह 'हरि' की इस उपलब्धि पर विधायक राजेश कुमार सिंह, साहित्यकार बैद्यनाथ पंडित प्रभाकर, अश्विनीकुमार आलोक, मुकेश कुमार मृदुल, ज्वाला सांध्यपुष्प व बशिष्ठ राय बशिष्ठ, पूर्व जिलापार्षद रामचन्द्र सिंह ,पर्यावरण सेवी सुजीत भगत व भाई रणधीर आदि ने उन्हें बधाई दी है।
📲Get App