🔥 TRENDING Manipur CM Urges Peace and Infrastruct... Governor to Attend ISL Match in Manipu... Meghalaya Deputy CM Confirms MDA Gover... Meghalaya CM Conrad Sangma Leads Clima... Meghalaya religious groups shut Sunday... Tripura Star News Honors Great Persona...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
पटना के पालीगंज में दर्दनाक हादसा: धान सोहनी कर लौट रहे बुजुर्ग की नहर में डूबने से मौत
Local

पटना के पालीगंज में दर्दनाक हादसा: धान सोहनी कर लौट रहे बुजुर्ग की नहर में डूबने से मौत

✍️ Reporter: Rishikesh Kumar 🗓 12 Sep 2026, 12:25 PM 👁 43
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पैर फिसलने के कारण नहर में गिरे 55 वर्षीय भोला मोची, परिजनों ने कहा- कम दिखाई देने के कारण हुआ हादसा, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पटना जिले के पालीगंज थाना क्षेत्र के सिकरिया गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहाँ धान के खेत में सोहनी (निकौनी) करके घर लौट रहे एक 55 वर्षीय बुजुर्ग भोला मोची की नहर में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, सिकरिया निवासी भोला मोची को आंखों से कम दिखाई देता था। शनिवार को वह पास के खेतों में धान की सोहनी करने गए थे। दोपहर में काम खत्म कर जब वह वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी नहर के किनारे अचानक उनका पैर फिसल गया। कम दिखाई देने के कारण वह खुद को संभाल नहीं सके और गहरे पानी में जा गिरे, जिससे डूबने से उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पालीगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है। पालीगंज थाना पुलिस के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
📲Get App